साईं महाविद्यालय का आयोजन.... तंबाकू नियंत्रण समिति एवं IQAC सेल द्वारा तंबाकू नियंत्रण जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण.... - Steel City Online News Portal

साईं महाविद्यालय का आयोजन…. तंबाकू नियंत्रण समिति एवं IQAC सेल द्वारा तंबाकू नियंत्रण जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण….

IMG_20221112_171310.jpg

भिलाई नगर 12 नवंबर 2022:! साईं महाविद्यालय में गठित तंबाकू नियंत्रण समिति एवं आइक्यूएसी सेल द्वारा शपथ ग्रहण एवं तंबाकू नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ डी.बी.तिवारी के द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई तथा रैली निकालकर महाविद्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्रों में यह संदेश दिया गया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य व समाज दोनों के लिए बहुत ही हानिकारक है..

इसके प्रयोग से समाज में युवा वर्ग गर्त की ओर जा रहा है तथा तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय प्रबंधन तंबाकू नियंत्रण समिति एवं आई क्यू ए सी सेल के सदस्यों द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ डी बी तिवारी, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डॉ ममता सिंह तंबाकू नियंत्रण समिति के सदस्य डॉ दामिनी विश्वकर्मा डॉक्टर रचना नेगी एवं श्री प्रणय वर्मा सहित डॉ विमल कुमार, डॉ सोनल खंडेलवाल , डॉक्टर रूपा चक्रवर्ती श्रीमती अर्पिता मुखर्जी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे

scroll to top