भिलाई नगर 19 नवंबर 2022:! जिले में महादेव एप्प,रेडूडी अन्ना एवं अंबानी ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ.अभिषेक पल्लव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये उपपुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आई.डी.ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, पूर्व में एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना सुपेला की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी,

उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था, एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की अलग-अलग टीम गठित कर देश के अन्य राज्यों में भेजी गई थी, उसी दौरान एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को दिल्ली के पर्यावरण काम्प्लेक्स साकेत कालोनी के दो अलग-अलग मकानों में, दुर्ग-भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ.अभिषेक पल्लव के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक(भिलाई नगर) निखिल राकेचा (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे विशेष टीम दिल्ली के लिये रवाना की गई,









टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर दिल्ली के साकेत इलाके के दोनों मकानों में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादवे एप्प का संचालन कर रहे दो अलग-अलग ब्रांचों से 16 व्यक्तियों को पकड़ा गया उक्त ब्रांच 01 रेड्डी अन्ना 121 के आरोपियों के कब्जे से 02 नग लेपटॉप, 10 नग मोबाईल, 02 नग ब्रॉडबैण्ड, 18 नग बैंक एकाउण्ट, 01 नग एटीएम कार्ड, 13 नग सिम कार्ड, 03 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), एवं ब्रांच 02 महादेव 266 के आरोपियों के कब्जे से 04 नग लेपटॉप, 20 नग मोबाईल, 01 नग पासबुक, 05 नग चेकबुक, 01 नग टेबलेट, 18 नग एटीएम एवं क्रेडिट कार्ड, 02 नग वाईफाई ब्राडबैंड, 09 बैंक एकाउण्ट, 07 नग मोबाईल सिम, 10 नग लेखा जोखा रजिस्टर जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है।


उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.संतोष मिश्रा, चंद्रशेखर बंजीर, सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक प्रदीप ंिसंह, पंकज चतुर्वेदी, शहबाज खान, अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, विक्रान्त यदु, थाना सुपेला से सउनि रजनीकांत दीवान, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल का सराहनीय योगदान रहा।











आरोपीगण
- रविन्दर सिंह पिता रघुवीर सिंह, 26 वर्ष, निवासी चिखली धमधा रोड़ दुर्ग।
- आनंद ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर, 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट सुपेला दुर्ग
- राहुल मांझी पिता श्रीधर मांझी 30 वर्ष, निवासी जोन 02 खुर्सीपार भिलाई दुर्ग।
- महावीर सिंह पिता सुखदेव सिंह 20 वर्ष ग्रेट हकीमा अमृतसर पंजाब।
- करन धनकर पिता संतोष धनकर 21 वर्ष निवासी मुढ़ीपार रसमड़ा सोमन राजनांदगांव
ब्रांच 02 महादेव 266:-
- नरेन्द्र सिंह गिल पिता हीरा सिंह गिल 25 वर्ष निवासी क्वा.नं.15 सड़क नं.10 सेक्टर 04 भिलाई भट्टी जिला दुर्ग छ.ग.
- सर्वजीत सिंह पिता परमजीत सिंह 25 वर्ष निवासी क्वा.नं.82ए केएलसी सेक्टर 11 खुर्सीपार जिला दुर्ग
- चन्द्रभूूूषण साहू पिता राजेश साहू 24 वर्ष निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट शक्ति चौक थाना सुपेला
- आकाश चौधरी पिता अनिल चौधरी 23 वर्ष निवासी क्वां.7ए, सड़क नं 06 सेक्टर 11 जोन 01 खुर्सीपार भिलाई दुर्ग
- नवीन कुमार बंजारे पिता षिव दयाल बंजारे 27 वर्ष निवासी 10जी सड़क 25 सेक्टर 04 भिलाई
- मोनीष सोनवानी पिता सत्येन्द्र सोनवानी 25 वर्ष निवासी 5/23 सड़क 10 सेक्टर 04 भिलाई
- मोह.गुलरेज पिता मोह.अनीष 22 वर्ष निवासी असरफी रोड़ हानिफ बाड़ा फरीदनगर सुपेला भिलाई।
- जयंत सेन पिता संजय सेन 22 वर्ष निवासी कैम्प 01 शास्त्री नगर अजय चौहान घर के सामने छावनी भिलाई
- अभिषेक साहू पिता घनश्याम साहू 21 वर्ष निवासी आजाद पारा बस्ती रिसाली नेवई दुर्ग
- मोह.सोहेल खान पिता अब्दुल वहाब खान 24 वर्ष निवासी फरीद नगर असरफी रोड़ आकृति हाईटस के पास सुपेला
- रोशन सिंह पिता जरनैल सिंह 25 वर्ष राम नगर साहू पारा सुपेला दुर्ग






