कबीरधाम के नये पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह ने एक बार फिर कबीरधाम की कमान संभाली, निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक मोहिल गर्ग ने दिया चार्ज - Steel City Online News Portal

कबीरधाम के नये पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह ने एक बार फिर कबीरधाम की कमान संभाली, निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक मोहिल गर्ग ने दिया चार्ज

lal.jpg


कबीरधाम। कबीरधाम के नये पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उम्मेद सिंह ने आज रविवार को निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग से कार्य भार संभाल लिया है, आईपीएस डॉ लाल उम्मेद सिंह इसके पहले भी कबीरधाम मे 17 जुलाई 2017 से 28 मार्च 2021 तक कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का दायित्व बखूबी संभाला था उनके तबादला के बाद भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारी के एल धुव्र,शलभ कुमार सिन्हा व मोहित गर्ग कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक बने पर सभी अधिकारी 2 से तीन महीने तक पुलिस कप्तान रहे और उनका तबादला कर दिया गया एक पुन: आईपीएस डॉ लाल उम्मेद सिंह को कबीरधाम की कमान सौपा गया है। पदभार ग्रहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकरियो की बैठक ली।


scroll to top