भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अतिरिक्त सचिव धनंजय चतुर्वेदी को आरटीआई का संयोजक बनाया गया है। श्री चतुर्वेदी को यह जिम्मेदारी भिलाई इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू एवं महामंत्री रवि शंकर सिंह के द्वारा सौंपी गई है। धनंजय चतुर्वेदी को आरटीआई प्रभारी बनाए जाने पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। कार्यकारी अध्यक्ष चन्ना केशवलू व महामंत्री रविशंकर सिंह ने बताया कि धनंजय चतुर्वेदी के आरटीआई संयोजक बनने से भिलाई इस्पात मजदूर संघ को उनके आरटीआई के क्षेत्र में किए गए पुराने कार्य और अनुभव का लाभ मिलेगा। इससे श्रमिकों को उनके हक दिलाने में आसानी होगी। श्री चतुर्वेदी को श्रमिक संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है और उन्होंने आरटीआई के माध्यम से श्रमिकहित में अनेक उपलब्धियां हासिल किया है। अब जब उन्हें भिलाई इस्पात मजदूर संघ का आरटीआई संयोजक बनाया गया है तो इसका लाभ यूनियन के साथ साथ भिलाई की संपूर्ण इस्पात बिरादरी को मिलना तय है।
धनंजय बने आरटीआई संयोजक, भिलाई इस्पात मजदूर संघ में हर्ष




