मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारासम्मानित होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं - Steel City Online News Portal

मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारा
सम्मानित होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

IMG_20221015_192641.jpg

रायपुर, 01 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने तेजनिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत लैंड एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि सुश्री नैना ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सुश्री नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि सुश्री नैना सिंह धाकड़ ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से में 10 दिनों के भीतर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था। सुश्री नैना यह उपलब्धि करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही है।


scroll to top