जांजगीर चांपा 28 दिसंबर 2022 मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता थाना जांजगीर एवं विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
आरोपियों से कुल 09 मोटर सायकल किया गया बरामद आरोपियों द्वारा जांजगीर, बम्हनीडीह के साथ ही जिला सक्ती एवं मस्तूरी, तोरवा क्षेत्र जिला बिलासपुर में भी घटना को अंजाम दिया गया मोटर सायकल चोरी में संलिप्त 15 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी का नाम-

गिरीश पटेल 19 वर्ष निवासी बिरगहनी
किशन यादव 25 वर्ष निवासी बिरगहनी
सत्यप्रकाश साहू 1़9 वर्ष निवासी बिरगहनी
प्रभाकर यादव 20 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर
सौरभ दास महंत 21 वर्ष निवासी थाना पारा चांपा
दिगम्बर साहू 27 वर्ष निवासी जयरामनगर मस्तुरी थाना मस्तुरी
राज साहू 19 वर्ष निवासी पिसौद थाना जांजगीर
संजय साहू 22 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर
शंभू यादव 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर
अजय चंद्रा 21 वर्ष निवासी लछनपुर थाना जांजगीर
रितिक कुमार देवांगन 20 वर्ष निवासी बेलदारपारा चांपा
मुकेश कुमार चंद्राकर 22 वर्ष निवासी बिरगहनी चौक थाना जांजगीर
कलेश्वर साहू 35 वर्ष निवासी सरवानी थाना सारागांव
आशीष साहू 25 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर
रामेश्वर प्रसाद साहू 30 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जांजगीर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों द्वारा मोटर सायकल चोरी की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है जिसकी धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को मुखबीर से मोटर सायकल चोर, खरीददार एवं मोटर सायकल के नंबरों में हेरफेर करने वाले गिरोहों के बारे में सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष पुलिस टीम एवं जांजगीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 मोटर सायकल बरामद किया गया जिसमें 01 बुलेट, 02 हीरो स्पलेण्डर एवं 06 नग सीडी डिलक्स मोटर सायकल है । शातिर चोर गिरिश पटेल निवासी बिरगहनी एवं उसका साथी सत्यप्रकाश साहू अलग अलग स्थानों से मोटर सायकल चोरी कर मुख्य सरगना आटो सेंटर संचालक किशन यादव निवासी बिरगहनी के पास लाकर बेचने हेतु देते थे जिसे किशन यादव मोटर सायकल मेकेनिक के माध्यम से मोडिफाईड एवं रजिस्टेªशन नंबर में हेरफेर करवाकर बेच देता था बिक्री रकम परस्पर बांटकर अवैध लाभ अर्जित किया करते थे।
आरोपियों से थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 556/21, 604/21, 607/21, 322/22 एवं 711/2022 धारा 379 भादवि में अलग अलग स्थान एवं समय पर चोरी का मोटर सायकल बरामद किया गया है। वहीं थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 442/22 धारा 379 भादवि एवं थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 534/22 धारा 379 भादवि में चोरी गये मोटर सायकल के अलावा बम्हनीडीह एवं थाना तोरवा क्षेत्र का मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध आपराधिक मामलों के अलावा इस्तगासा धारा 41(1-4)जा0फौ0/379, 411, 414 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।
मोटर सायकल चोरी का पर्दाफाश करने एवं मोटर सायकल बरामदगी में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उप निरी0 बी0पी0तिवारी, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, सउनि भरत राठौर ,होलीराम भार्गव, कमलेश्वर मिश्रा, प्र0आर0 जगदीश अजय, विरेन्द्र भानू,, राकेश यादव, मुकेश यादव, प्रीतम कंवर, राजकुमार चंद्रा, अनिल हंसराज, आरक्षक दिलीप सिंह, हेमंत राठौर, विरेन्द्र टंडन, मनीष राजपूत, सोमेश शर्मा, अर्जुन यादव, चिरजींव कमलेश ,सुनील सूर्यवंशी, सुुशांत राठौर, आशीष यादव, बाल्मिकी राठौर आर0 संतोष कंवर एवं टिकेश्वर राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



