जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में राष्ट्रीय आहार दिवस मनाया गया - Steel City Online News Portal

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में राष्ट्रीय आहार दिवस मनाया गया

National-Dietetic-Day.jpg

भिलाई नगर 11 जनवरी 2023 :! सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, भिलाई में राष्ट्रीय आहार दिवस मनाया गया। 10 जनवरी  को माइटी मिलेट्स अर्थात पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाजों पर जागरूकता हेतु प्रदर्शनी का आयोजन जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के ओपीडी हॉल में किया गया।

प्रदर्शनी में मिलेट्स से निर्मित विभिन्न पकवान तथा व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जैसे ज्वार, बाजरा, मक्का, राजगिरा, कोदो, कुटकी, रागी एवं अन्य भारत में उपज होने वाले मोटे अनाज की पौष्टिकता तथा मनुष्य के स्वास्थ्य में इसके महत्व की जानकारी जेएलएन हॉस्पिटल के डायटिशियन तथा डाइटिशियन इंटर्न के द्वारा मरीजों तथा उनके परिजनों को प्रदान की गई। उपस्थित लोगों ने रुचि दिखाते हुए भारत में उपज होने वाले मोटे अनाजों से निर्मित नए-नए व्यंजनों को बनाने की विधि तथा उसकी पौष्टिकता से अवगत हुए एवं मोटे अनाजो की चिकित्सकिय गुण एवम उपयोगिता को समझा।

इस प्रदर्शनी में रागी का मोदक, ज्वार का उपमा, मक्का की चिल्ली कौन, ज्वार की बर्फी, मेथी बाजरा की पूरी तथा रागी की बिस्किट बनाने की विधियां बताई गई। इस अवसर पर सुपर सीरियल रागी तथा अन्य मोटे अनाजों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां पोस्टर, अनाजों तथा इनसे बने व्यंजनों का नमूना द्वारा प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रमुख जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर डॉ रविंद्रनाथ, सीएमओ डॉ प्रमोद विनायके तथा अन्य सीनियर डॉक्टर के द्वारा किया गया। इस वर्ष के प्रदर्शनी का शीर्षक माइटी मिलेट्स था जिसमें मिलेट्स यानी मोटे अनाज के पोषक तत्व के महत्व एवं उससे बने व्यंजनों को बताया गया।

यह माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर एवं रूटीन फ्री और वजन कम करने के लिए सहायक तथा बीपी कंट्रोल करने के लिए मददगार होते हैं। इसकी जानकारी मरीजों तथा उनके परिजनों को प्रदान की गई। कंगनी में सबसे अधिक प्रोटीन 12.3 मिलीग्राम, फास्फोरस 290 मिलीग्राम और फाइबर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। रागी में सबसे अधिक कैल्शियम 344 मिलीग्राम और फास्फोरस 283 मिलीग्राम पाया जाता है। क्यूनोवा में सबसे अधिक फास्फोरस पाया जाता है जो कि तुलनात्मक तरीके से पूर्व मोटे अनाज में सबसे अधिक है।

इस प्रदर्शनी में जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल एवम अनुसंधान केंद्र के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। 


scroll to top