SP डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले गुडसेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया…… पुलिस अधीक्षक द्वारा सडक दुर्घटना में बिना हेलमेट की वजह से होने वाली मौत पर संबंधित संस्था/स्कूल/विभाग को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया….. यातायात सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली छात्र छात्राओं/एनसीसी/एनएसएस एवं विशेष सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। - Steel City Online News Portal

SP डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले गुडसेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया…… पुलिस अधीक्षक द्वारा सडक दुर्घटना में बिना हेलमेट की वजह से होने वाली मौत पर संबंधित संस्था/स्कूल/विभाग को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया….. यातायात सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली छात्र छात्राओं/एनसीसी/एनएसएस एवं विशेष सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

IMG-20230117-WA0867.jpg

भिलाई नगर 17 जनवरी 2023 :! पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले गुडसेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया…… पुलिस अधीक्षक द्वारा सडक दुर्घटना में बिना हेलमेट की वजह से होने वाली मौत पर संबंधित संस्था/स्कूल/विभाग को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया….. यातायात सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली छात्र छात्राओं/एनसीसी/एनएसएस एवं विशेष सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओं को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यातायात प्रदर्शनीय स्थल नेहरू नगर में पुरूस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)के द्वारा अपने प्रतिवेदन में इस एक हप्ते के दौरान जो भी जागरूकता कार्यक्रम जैस-हेलमेट रैली, नुक्कड नाटक, चौक चौराहो पर समझाईस, शॉट मूवी, रंगोली/पेटिंग प्रतियोगिता, वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात पुलिस वाहन चालको को लगातार दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने एवं सभी यातायात नियमों के पालन करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चला रही है

परंतु पुलिस के प्रयास के साथ साथ आमजन को भी इस मुहीम का हिस्सा बनना चाहिए एवं उनकी भी जिम्मेदारी है की वाहन चालन के समय यातायात नियमों का पालन करे तभी आप किसी सड़क दुर्घटना से बच सकते है जिस तरह मोबाईल की सुरक्षा के लिए व्यक्ति स्क्रीन गार्ड लगाता है उसी तरफ सर की सुरक्षा के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगावे साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा अब आने वाले दिनो में बिना हेलमेट की वजह से सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत होती है तो संबंधित को जैसे वह स्कूली छात्र है तो स्कूल प्रबंधन को, शासकीय कर्मचारी है तो संबंधित विभाग को, कोई कॉलोनी का रहवासी है उस कॉलोनी प्रबंधन को ऐसे अन्य जो उसके जवाबदार होगें उनको नोटिस दिया जावेगा और आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उदबोधन के अंत में सभी को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु अपील की गई। *पुलिस अधीक्षक के उद्बोधन पश्चात सर्वप्रथम सड़क दुर्घटना में घायलो की मदद कर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को हेलमेट पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात ब्लाईड स्पॉट विषय पर प्रस्तुतीकरण देने के उपलब्ध में कु. तमन्ना पाहुआ एवं प्रेक्षा डॉन हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के छात्राओं को सम्मानित किया गया इसी प्रकार रंगोली/पेटिंग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम से पांचवे स्थान आने वाले छात्र/छात्राओं को दो वर्गा में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

यातायात पुलिस का विशेष सहयोग के लिए एसडीआरएफ टीम, बाफना टोल प्लाजा, सीएसआईटी कॉलेज प्रबंधन, स्पर्श ऑटो मोबाईल, बीएसपी की नुक्क्ड टीम, श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10, ट्राफिक वार्डन, जीजे/हर्ष मीडिया/मारूति एडवोटाईमिग, ऑक्सीजन प्लॉट बीएसपी, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, बिन्नी पाल, अजय रात्रे, विपिन देवांगन, प्रभारी आईरेड एवं श्रीनिवास मंच संचालक आसिफ खान को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के अंत में सदांनद विघ्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैटडर्स, एनएसएस कैटडर्स एवं उपस्थित सभी प्रेस मीडिया का आभार व्यक्त किया गया। आज के इस कार्यक्रम के अनंत साहू, अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैभव बैकर, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, निखिल रखेचा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, विनोद मिंज, उप पुलिस अधीक्षक-दुर्ग, सीएसआईटी कॉलेज के चेयरमेन अजय कुमार वर्मा, निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, निरीक्षक सी तिर्की, निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, निरीक्षक के.के.कुशवाहा, यातायात के निरीक्षक संग्राम सिंह, निरीक्षक कुंजबिहारी नागे, निरीक्षक चंद्रकांत कोसरिया, रक्षित निरीक्षक अनीष सारथी यातायात के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी व मीडिया के साथीगण उपस्थित रहें।


scroll to top