भिलाई नगर 19 जनवरी 2023 : छावनी थाना अंतर्गत बिहारी मोहल्ले शारदा पारा कैंप 2 में एक 26 साल का युवक युवक के देर रात्रि घर की छत से गिरने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई घटना का पता सुबह उठने पर परिजनों को हुआ मृतक के सिर से खून बहता देखकर लोगों ने हत्या की अफवाह उड़ा दी सूचना पर से छावनी के नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय तत्काल घटनास्थल पर पहुंची वस्तुस्थिति का अध्ययन किया पुलिस के अनुसार युवक रात्रि में छत से गिरा है जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है उसके उपरांत ही सही स्थिति का पता चल पाएगा पुलिस ने बताया कि मृतक देर रात पार्टी मना कर अपने मामा के साथ घर लौटा रात्रि में शराब के नशे में छत से गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात वह पार्टी मनाकर अपना मामा के साथ घर लौटा था और सुबह परिजनों ने घर के बगल में उसकी लाश देखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया । छावनी पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार ने इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि सुबह मिली सूचना के आधार पर मैं स्वयं पुलिस टीम के साथ घर पर पहुंची तो देखा कि मकान के छत के नीचे गलियारे में युवक का शव मिला बिना बाउंड्री के छत से गिरने की संभावना है। सिर पर गहरी चोट की वजह से अत्याधिक होम बहने के कारण करण मौत हुई है अन्य संभावना पर भी विवेचना की जा रही है
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सतीश चौधरी बगल में ही अपने दोस्त के यहां छुट्टी पर पार्टी मनाने गया था। उसके साथ उसका मामा भी था। वहां सभी लोगों ने बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद सतीश अपने मामा के साथ देर रात 12.30 बजे घर आया। दोनों लोग छत के ऊपर बने कमरे में सोने चले गए सुबह 6 बजे घर वालों ने सोर मचाया की वो छत से नीचे गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी छावनी प्रभात कुमार और थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय भी मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे।






छावनी की थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि आज 19.01.2023 को बिहारी मोहल्ला के शारदापारा से सूचना प्राप्त हुयी कि एक लड़के का शव घर के नीचे पड़ा हुआ है सिर से खून निकल रहा है जिस पर थाना छावनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि पिता मृतक सतीश चौधरी पिता जवाहर लाल चौधरी उम्र 25 वर्ष पता प्रकाश आटा चक्की के पास कैम्प 02 शारदापारा जो अपने मामा अमित चौधरी पिता द्वारिका चौधरी बिहारी मोहल्ला शारदापारा कैम्प 02 के साथ रात में मोहल्ले के उनके पारिवारिक पड़ोसी के यहां छटठी के कार्यक्रम में दोनो लोगो ने शराब पीये एवं शराब के नशे में अपने मामा के घर के उपर वाले कमरे में दोनो एक साथ सो गये। घर के नीचे के दरवाजा का ताला बंद था मृतक सतीश चौधरी उम्र 25 वर्ष एवं मामा अमित चौधरी जिस कमरे में सोये थे उससे लगे हुये गैलरी के गली तरफ की रैलिंग नहीं लगी हुयी है। घटनास्थल पर गवाह एवं परिजनो द्वारा पूछताछ करने पर उनके द्वारा यह शंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक सतीश चौधरी शराब के नशे में लघुशंका हेतु उठा होगा क्योकि मृतक के पैंट की जीप खुला हुआ है, रैलिंग का अंदाज नहीं लगा पाया होगा और नीचे गिर गया। मृतक शरीर से अधिक वजनी है जिसके कारण सिर पर चोट आयी होगी। प्रकरण में मर्ग क्रमांक 03 / 2023 कायम कर जांच की जा रही है । शव पंचनामा पश्चात पी. एम. हेतु रवाना किया गया है। घटना के सभी बिन्दुओं पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।



