भिलाई नगर 28 जनवरी 2023 । सेल प्रबंधन के द्वारा अधिकारियों को पीआरपी का भुगतान जारी कर दिया गया है। इसे लेकर अधिकारियों को काफी इंतजार था। अब जाकर उन्हे राहत मिली है। वहीं सेफी चेयरमैन ने कहा कि अब अधिकारियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विदित हो कि बीएसपी सहित सेल के अधिकारियों को पीआरपी भुगतान में सी रेटिंग प्राप्त अधिकारियों को भी डीपीई के दिशा निर्देशानुसार भुगतान किया जा रहा है। जिसके लिए सेफी द्वारा लगातार कई वर्ष से संघर्ष किया जा रहा था। इसके लेकर सेफी ने लगातार केंद्रीय इस्पात मंत्री, इस्पात राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय के सचिव आदि से भी मुलाकात कर मामले को उठाया था। इतना ही नहीं इस संबंध में कई दौर की बैठकें भी की थी।




अब जाकर इसका लाभ मिला है। सेल में इस वर्ष ऐसे जूनियर अधिकारियों को लाभ प्राप्त हुआ जिन्हें पिछले 14-15 वर्षो में मात्र 2-3 बार ही इस प्रकार का आर्थिक लाभ प्राप्त हो पाया था। अब इन जूनियर अधिकारियों को भी राहत मिली है। जानकारी के अनसार डीपीई की गाइड लाइन के मुताबिक जारी पीआरपी में भिलाई इस्पात संयंत्र के टीम का प्रदर्शन 80 प्रतिशत बताया गया है। वहीं सेल में आरएसपी एवं बीएसएल में टीम का प्रदर्शन 100 प्रतिशत रहा। भिलाई इस्पात संयंत्र के अलावा डीएसपी, आइएसपी में भी टीम का प्रदर्शन 80 प्रतिशत ही बताया गया है ।



सेफी चेयरमैन ने कहा-अधिकारी और बेहतर करेंगे प्रदर्शन
बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी सेल प्रबंधन के द्वारा अधिकारियों को पीआरपी का भुगतान जारी कर दिया गया है। यह संतोषजनक है। अब अधिकारियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
–नरेन्द्र कुमार बंछोर, सेफी चेयरमैन एवं ओए अध्यक्ष





