IPS की कार्रवाई: छावनी थाना क्षेत्र में सट्टा लिखने वालों पर गिरी गाज सीएसपी ने दी दबिश..... - Steel City Online News Portal

IPS की कार्रवाई: छावनी थाना क्षेत्र में सट्टा लिखने वालों पर गिरी गाज सीएसपी ने दी दबिश…..

IMG-20230128-WA0474.jpg

भिलाई नगर 28 जनवरी 2023 :! थाना छावनी क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा लिखने वालो पर नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार द्वारा रेड कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. श्री अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी अनुभाग प्रभात कुमार के मार्गदर्शन पर थाना छावनी क्षेत्र में अवैध सट्टा एवं जुआ खिलाने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही के दौरान 28 जनवरी को थाना छावनी क्षेत्र मे अवैध रूप से सटटा खिलाने वाले मो. आसिफ के ठिकाने नहर किनारे कसाई मोहल्ला में रेड कार्यवाही किया गया

जहां आरोपी मो. आसिफ, सबरजीत कुमार एवं दिलीप कुमार अवैध रूप से हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़े गये जिनसे पृथक पृथक 08 एवं 07 नग जुमला 12 नग सटटा पटटी एवं कुल जुमला रकम 29430 रूपये जप्त किया गया

वही से कुछ दूरी पर मो. तौफिक के ठिकाने नहर किनारे कसाई मोहल्ला कैम्प 02 में रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी मो. तौफिक एवं ईमामुददीन अवैध रूप से हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़े गये जिनसे पृथक पृथक 06 एवं 03 नग जुमला 09 नग सटटा पटटी एवं कुल जुमला रकम 2300 रूपये जप्त किया गया। आरोपियो से कुल जुमला नगदी रकम 31730 रूपये जप्त किया गया। एवं आरोपियो के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।


scroll to top