भिलाई की तमाम बहुओं को एकजुट करने "भिलाई की बहू" अभियान की शुरुआत स्वयंसिद्धा ने लांच किया पोस्टर - Steel City Online News Portal


भिलाई की तमाम बहुओं को एकजुट करने “भिलाई की बहू” अभियान की शुरुआत स्वयंसिद्धा ने लांच किया पोस्टर

IMG-20230318-WA0145.jpg

भिलाई नगर 18 मार्च 2023 : स्वयंसिद्धा,ए मिशन विद ए विज़न विवाहित महिलाओं की अग्रणी संस्था ने आज महापौर भिलाई नीरज पाल के साथ “भिलाई की बहू” नामक अभियान का पोस्टर लॉन्च किया जो 14 अप्रैल 2023 को आयोजित किया जाएगा।


संस्था की डायरेक्टर डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने बताया इस अभियान का उद्देश्य है भिलाई की तमाम बहुओं को एकजुट करना जो विभिन्न राज्यों के अलग-अलग शहरों से विवाह पश्चात भिलाई आकर आज भिलाई की भलाई के लिए काम कर रही हैं, भिलाई से प्यार कर रही हैं और भिलाई में ही अपना बाकी जीवन व्यतीत करना चाहती हैं उनको समाज के कार्यों में लगाने का लक्ष्य है ‘स्वयंसिद्धा’ का।


सारी बहु-बेटियां एकजुट हो जाए तो हम मिलकर समाज की कई विषमताओं को दूर कर सकते हैं ऐसा हमारा विश्वास है। स्वयंसिद्धा विगत 15 वर्षों से घरेलू महिलाओं को मानसिक व शारीरिक व्याधियों से दूर कर उनको सामाजिक सरोकार के कार्यों में लगाने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है। पोस्टर लाॅचिंग में बिपाशा हालदार,सीमा सिंह, सोमाली शर्मा, देबजानी मजूमदार,अनीता चक्रवर्ती, संगीता जायसवाल एवं रीता वैष्णव उपस्थित थे


scroll to top