सुपेला गदा चौक से शराब दुकान हटाने मुख्य मंत्री भुपेश बघेल से मुलाकात नही करने देने पर युवा शक्ति संगठन ने दी गिरफ्तारी.... - Steel City Online News Portal

सुपेला गदा चौक से शराब दुकान हटाने मुख्य मंत्री भुपेश बघेल से मुलाकात नही करने देने पर युवा शक्ति संगठन ने दी गिरफ्तारी….

IMG_20230408_153020.jpg

भिलाई नगर 8 अप्रैल 2023 : सुपेला गदा चौक शराब दुकान हटाने के लिए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने नहीं देने पर अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि युवा शक्ति संगठन के निरंतर आंदोलन धरना प्रदर्शन से कलेक्टर ने निगमायुक्त को आदेशित किया था इसे शीघ्र से शीघ्र स्थानांतरित किया जाए मगर आज तक शराब दुकान स्थानांतरित नहीं हुई है

युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन व शारदा गुप्ता पारस जंघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रेट मुलाकात कार्यक्रम में आज युवा संगठन के कार्यकर्ता मुलाकात करना चाह रहे थे शराब दुकान पर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं जबकि भूपेश सरकार ने गंगाजल की सौगंध लेकर शराब दुकान को नहीं खोलने का वचन दिया था जबकि युवा शक्ति संगठन ने मांग कि है शराब दुकान ऐसे जगह स्थानांतरित की जाए जहां किसी भी आम लोगों को तकलीफ का सामना ना करना पड़े युवा शक्ति संगठन ने दोनों शराब दुकान हटाने की मांग निरंतर की जा रही है समिति के अध्यक्ष मदन सेन संरक्षक शारदा गुप्ता पारस जंघेल के नेतृत्व में इसके लिए निरंतर अधिकारियों को ज्ञापन जिनमें कलेक्टर पुलिस अधीक्षक नगर निगम आयुक्त को लगातार ज्ञापन दिया गया

साथ ही मशाल जुलूस धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री आवास का घेराव हेतु पदयात्रा तक की जा चुकी है मगर लगातार केवल आश्वासन ही मिलता है। 2019 से शराब दुकान हटाने के लिए निरंतर ज्ञापन आंदोलन किया जा रहा है मगर सरकार द्वारा इसे अनियंत्रित स्थापित करने की पहल नहीं की जा रही है पहले सुपेला शराब दुकान हटाने 4000 लोगों ने हस्ताक्षर किया था।जिसमें लोगों ने स्वयं आगे होकर पंडाल में आकर हस्ताक्षर कर शराब दुकान हटाने की मांग की थी।

युवा शक्ति संगठन ने पहले चरण मे कलेक्टर को ज्ञापन देकर शराब दुकानें हटाने की मांग की गई थी मगर प्रशासन ने अभी तक कोई भी पहल नहीं की। युवा शक्ति संगठन ने मांग कि है कि देशी अंग्रेजी दोनों शराब दुकान को हटाकर किसी अन्य जगह में स्थापित किया जाए। अध्यक्ष मदन सेन ने मांग की है कि जब क्षेत्र की समस्त डेरियो को इकट्ठा कर गोकुलधाम बनाया जा सकता है इसी तर्ज पर सभी शराब दुकानों को एक जगह इकट्ठा कर भट्टीपारा बनाया जाए जहां समस्त सुविधाएं पीने वालों को दी जाए जिससे हर जगह शांति व्याप्त हो सके।

शराबी वही पिए हैं और वही सोएं। मुख्य चौराहे पर शराब दुकान होने के कारण अवस्थाओं का अंबार है। सुपेला के निवासी जो उक्त शराब दुकान के आसपास में निवासरत है और व्यापारी गण कई बार शिकायत कर चुके हैं सुपेला चौक से गदा चौक जाने वाला सबसे व्यस्तम मार्ग है यह सड़क मुख्य मार्ग होने के कारण कोहका स्मृति नगर शांति नगर वैशाली नगर के हजारों लोगों को आवागमन निरंतर इस मार्ग से होता है इसके अलावा क्षेत्र से अनेक कॉलेज हॉस्पिटल छात्र-छात्राओं का आना-जाना निरंतर लगा रहता है इस रोड पर आए दिन निरंतर दुर्घटना होती रहती है स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे इस रूट से आवागमन करते हैं और हमेशा अप्रिय स्थिति का सामना करते है शराबी शराब पीकर गाली गलौज करते हैं रोड पर ही शराब पीकर शराब के डिस्पोजल फेंक देते हैं यहां से एंबुलेंस फायर विकेट का निकलना विपरीत परिस्थितियों में मुश्किल होता है

शराब दुकान के आसपास सड़क तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है यहां पर आने वाली महिलाएं एवं बच्चे इस रोड से आज आने जाने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं अगर निकट भविष्य में प्रशासन इस शराब दुकान को नहीं हटाता तो इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन फिर खड़ा किया जाएगा शराबी हमेशा सड़क बाधित कर देते हैं पूर्व भी युवा शक्ति संगठन द्वारा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री संभागायुक्त पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई आबकारी विभाग दुर्ग सहित जनप्रतिनिधियों के संदर्भ में अवगत कराया गया

किंतु आज तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई युवा शक्ति संगठन ने शीघ्र से शीघ्र शराब दुकान हटाने की मांग की है गिरफ्तारी दी गिरफ्तार होने वाले में प्रमुख रूप से युवा शक्ति संगठन के मदन सेन, शारदा गुप्ता, पारस जंघेल, पुरुषोत्तम देवांगन, नीशु पांडे ,नवीन सिंह ,जुनैद खान ,सुनील शर्मा, धनेश्वर चौहान, पिंकू तिवारी ,सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।


scroll to top