सड़क हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्री की मौत शिनाख्त नहीं.... वाई शेप ओवर ब्रिज में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर.... - Steel City Online News Portal

सड़क हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्री की मौत शिनाख्त नहीं…. वाई शेप ओवर ब्रिज में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर….

IMG_20230425_220302.jpg


भिलाई नगर 25 अप्रैल 2023 / नेहरू नगर से आगे वाई शेप ओवर ब्रिज पर मंगलवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी व मोहन नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वाई शेप ओवर ब्रिज पर आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब यह हादसा हुआ। वाई शेप ओवरब्रिज में बाइक सवार भिलाई की ओर उतर रहे थे। इस दौरान पीछे से ट्रक क्रमांक सीजी 08 एवी 8697 ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर लगने से बाइक ट्रक के सामने हिस्से में फंस गया और कुछ दूर घिसटता रहा। बाइक में दो लोग सवार थे।

बताया जा रहा है बाइक सवार पिता पुत्री थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक तेजी से उतरा और वहां से भाग गया। इधर सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतकों के नाम सामने नहीं आए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


scroll to top