भिलाई नगर 6 मई 2023: सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दौरे पर पहुंचे भारत सरकार के इस्पात सचिव ने नागेंद्र नाथ सिन्हा, आईएएस ने आज 6 मई को संयंत्र के दल्ली-राजहरा लौह अयस्क परिसर (आईओसी) का दौरा किया। दल्ली राजहरा भ्रमण के दौरान सिन्हा के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता भी साथ रहे।

राजहरा गेस्ट हाउस में आगमन पर इस्पात सचिव का स्वागत मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खान एवं रावघाट), समीर स्वरूप, महाप्रबंधक (खान-राजहरा) सी. श्रीकांत, महाप्रबंधक (खान-दल्ली) पी एम शिरपुरकर, महाप्रबंधक (कार्मिक) एस के सोनी, महाप्रबंधक (खान) एम. आर. ठाकुर, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) एम. डी. रेड्डी तथा आईओसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।








आगमन के तुरंत बाद, इस्पात सचिव सिन्हा सीधे राजहरा मैकेनाइज्ड माइंस खदान गए। माइंस दौरे पर उनके साथ निदेशक प्रभारी दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (खान एवं रावघाट), स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी रहे। सिन्हा ने खनन कार्यों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने दल्ली मैकेनाइज्ड माइंस में क्रशिंग एंड स्क्रीनिंग प्लांट परियोजना, वाशिंग सर्किट में मॉडिफिकेशन एरिया और दल्ली मैकेनाइज्ड माइंस में पेलेट प्लांट क्षेत्र सहित अन्य परियोजना स्थलों का दौरा किया।





