करोड़ रुपए के शेयर घोटाला ब्रेकिंग : युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीपाल कोठारी, इनकम टैक्स अधिवक्ता सुरेश कोठारी के यहां CBI की दबिश….

IMG_20230512_105746.jpg

दुर्ग 12 मई 2023 : 54 करोड रुपए के 40000 शेयर सर्टिफिकेट घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने पदमनाभपुर में सीए कोठारी बंधुओं के यहां सुबह-सुबह दबिश दी 4 वाहनों में 2 दर्जन से अधिक सीबीआई के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ कोठारी बंधु के निवास और कार्यालय में जांच की कार्यवाही की जा रही है बताया जाता है कि कथित शेयर घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है 3 माह पूर्व ही इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर किया गया उसी परिप्रेक्ष्य मैं सीबीआई की टीम सुबह 5:30 बजे आतंकी धमकी इस समय कार्यवाही लगातार जारी है आवास एवं कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर या कार्यालय में आने जाने सीबीआई की टीम ने युवा चार्टकाउंटेंट श्रीपाल कोठारी एवं इनकम टैक्स अधिवक्ता सुरेश कोठारी के आवास एवं कार्यालय में कार्यवाही की जा रही है

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 406, 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। यह केस कोलकाता में दर्ज है। प्रकरण के मुताबिक साल 2005 में शिकायतकर्ता प्रकाश जयसवाल ने रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 40,000 शेयर खरीदे थे। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत लगभग 54 करोड़ है। सुरेश कोठारी और उनके भाइयों ने जयसवाल के शेयर्स को धोखे से अपने नाम कर लिया था ।

ये है पूरा मामला

कोलकाता निवासी प्रकाश जायसवाल ने बताया कि रजत बिल्डकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी दुर्ग जिले में जमीन का काम करती है। इस कंपनी ने अपने 40 हजार शेयर 2005-06 में प्रकाश जायसवाल को बेचे थे। इन सभी शेयर्स को 2012-13 में सुरेश कोठारी ने धोखाधड़ी करके अपने चचेरे भाई सीए श्रीपाल कोठारी और सिद्धार्थ कोठारी की मदद से अपने नाम पर चढ़वा लिया था। इन शेयर्स की वर्तमान कीमत 53 करोड़ 44 लाख 19 हजार 230 रुपए है। जब प्रकाश जायसवाल को इसके बारे में पता चला तो उसने इसकी शिकायत बुर्ताल्ला थाने में की। पुलिस ने 2 जनवरी 2021 को सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। तीनों आरोपी पदमनाभपुर दुर्ग के निवासी हैं। कोलकाता पुलिस पांच बार इन आरोपियों को गिरफ्तार करने दुर्ग आ चुकी है।

दुर्ग में दर्ज है 80 करोड़ रुपए की ठगी का मामला इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दुर्ग के रजत सुराना ने भी 80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दुर्ग पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 जनवरी 2023 को ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी खुलेआम दुर्ग शहर में घूम रहे हैं। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से दुर्ग पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। रजत सुराना का कहना है कि दुर्ग पुलिस तो मामला भी नहीं दर्ज कर रही थी। जब उन्होंने जिला न्यायालय में परिवाद लगाया और वहां से एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ तब जाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब मामला दर्ज करने के बाद वो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं और न ही कोलकाता पुलिस को पकड़ने दे रही है।

दुर्ग में दर्ज है 80 करोड़ रुपए की ठगी का मामला इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दुर्ग के रजत सुराना ने भी 80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दुर्ग पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 जनवरी 2023 को ठगी का मामला दर्ज किया

दुर्ग में दर्ज है 80 करोड़ रुपए की ठगी का मामला इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दुर्ग के रजत सुराना ने भी 80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दुर्ग पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 जनवरी 2023 को ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी खुलेआम दुर्ग शहर में घूम रहे हैं।

राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से दुर्ग पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। रजत सुराना का कहना है कि दुर्ग पुलिस तो मामला भी नहीं दर्ज कर रही थी। जब उन्होंने जिला न्यायालय में परिवाद लगाया और वहां से एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ तब जाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब मामला दर्ज करने के बाद वो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं और न ही कोलकाता पुलिस को पकड़ने दे रही है।


scroll to top