भिलाई नगर 20 मई 2023 : स्मृति नगर में निर्माणाधीन ई.एस. आई. हॉस्पिटल के द्वारा स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था, मर्यादित की सेंट्रल एवेन्यू की ओर बनाये जा रहे गेट/द्वार के निर्माण से स्मृति नगर वासियों में भारी आक्रोश था संस्था द्वारा सी पी डब्लू डी के अधिकारियों को संस्था की निजी सड़क पर द्वार ना बना कर मॉल की और जाने वाले मुख्य मार्ग पर द्वार बनाने हेतु लिखित आग्रह भी किया गया

किंतु निर्माण जारी रहने की स्थिति में उपरोक्त निर्माण के विरुद्ध स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे एवं स्मृति नगर निवासी सी ए संजय कुमार ने व्यवहार न्यायालय दुर्ग में वाद प्रस्तुत कर स्मृति नगर की निजी सड़क पर अस्पताल का द्वार ना रखने की माँग की थी ।






जिस पर न्यायालय द्विजेन्द्र नाथ ठाकुर, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश, वर्ग2 दुर्ग छ. ग. के द्वारा प्रकरण क्रमांक 158-अ/2023 स्मृति गृह निर्माण विरुद्ध भारत संघ व अन्य के अंतिम निराकरण तक रोक लगाने का एवं संस्था की सड़क पर हॉस्पिटल निर्माण कार्य हेतु भारी वाहनों का प्रयोग नही किये जाने का आदेश दिनांक 19/05/2023 को पारित किया है। स्मृति गृह निर्माण संस्था की ओर से मनोज कुमार शुक्ला, अधिवक्ता, दुर्ग ने पैरवी की।





