बडी खबर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं..... - Steel City Online News Portal

बडी खबर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग आ रहे हैं…..

IMG_20230604_174328.jpg

भिलाई नगर 04 जून । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है इसी तारतम्य में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 22 जून को दुर्गा आगमन हो रहा है अमित शाह के कार्यक्रम को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग आ रहे हैं विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अब मैदान पर उतर गई है। भाजपा हर मोर्चे पर तैयारी कर रही है। प्रदेश में लगातार नेताओं की बैठकें हो रही है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस माह 22 जून को छत्तीसगढ़ के दुर्ग प्रवास पर आ सकते हैं।

दरअसल गृहमंत्री भाजपा के संपर्क अभियान में हिस्सा लेने आ रहे हैं। यह कार्यक्रम 22 जून को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को देखकर भाजपा संगठन ने भी इसकी तैयारी और तेज कर दी है।

लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम होना है। इसका नाम दिया गया है संपर्क में समर्थन कार्यक्रम… यह आने वाले 22 जून को होगा इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। भाजपा संगठन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आज भाजपा की बैठक भी हुई है। इस बैठक में कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए।


scroll to top