नहीं रहे सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक दया शंकर पाण्डेय....29 अगस्त सोमवार को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार.... - Steel City Online News Portal

नहीं रहे सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक दया शंकर पाण्डेय….29 अगस्त सोमवार को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार….

IMG-20220828-WA1001.jpg

भिलाई नगर 28 अगस्त 2022 सेवानिवृत्त उप निरीक्षक राधिका नगर निवासी श्री दया शंकर पाण्डेय का आज 28 अगस्त की रात्रि 9:30 बजे उनके निवास पर निधन हो गया वह 63 वर्ष के थे, 30 सितंबर 2021 को भिलाई नगर थाने से सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक दया शंकर पाण्डेय कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे वह अपनी पूरी पुलिस सर्विस दुर्ग जिले में ही किया है दुर्ग जिले के क्राइम शाखा में लंबे समय तक सेवा देने वाले दया शंकर पाण्डेय दुर्ग जिले के विभिन्न थानों थानों में कार्य कर चुके हैं उनका अंतिम संस्कार सोमवार 29 अगस्त को सुबह 11:00 बजे रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा वे विकास पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, के पिता भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मी आनंद पाण्डेय, विमलेश पाण्डेय के भाई अधिवक्ता राकेश कुमार दुबे के साले थे, उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.. राधिका नगर के पार्षद नगर निगम के एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह व शरद मिश्रा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है…


scroll to top