BIG BREAKING :- ज्ञानेश्वरी नहीं ASI ज्ञानेश्वरी कहिए " मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा...... मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप "वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव" बनेगी छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई नियुक्ति आदेश जारी.... - Steel City Online News Portal

BIG BREAKING :- ज्ञानेश्वरी नहीं ASI ज्ञानेश्वरी कहिए ” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा…… मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप “वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव” बनेगी छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई नियुक्ति आदेश जारी….

IMG_20230802_232119.jpg

ज्ञानेश्वरी नहीं ASI ज्ञानेश्वरी कहिए ” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा

रायपुर 2 अगस्त 2023 :- ज्ञानेश्वरी नहीं ASI ज्ञानेश्वरी कहिए” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की लाडली बिटिया ” वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव” बनेंगी छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई नियुक्ति आदेश जारी

ज्ञानेश्वरी कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को पदक दिला चुकी हैं। संस्कारधानी राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी अब ASI (उप निरीक्षक) बन गई है। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ (PHQ) से इसके लिए आदेश जारी हो गया है। इसके साथ ही राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी नियुक्ति के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि, ज्ञानेश्वरी कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को पदक दिला चुकी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वादा निभाते हुए इसका एलान CMO के आधिकारिक ट्वीट हैंडल से किया द्वारा किया है। छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 रजत पदक जीते थे। मुख्यमंत्री बघेल ने बधाई देते हुए ज्ञानेश्वरी को आगे की तैयारी के लिए 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद व एएसआई के पद पर नौकरी देने की घोषणा की है।


scroll to top