बलरामपुर 6 अगस्त 2023 :- सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां पुलिस कंट्रोल रूम में उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद आईजी ने जिले में अपराध को लेकर समीक्षा बैठक ली। साथ ही अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये हैं ।

आईजी अंकित गर्ग ने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा गया कि पुलिस का मुख्य कार्य समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ अपराध मुक्त रखना है। इस पर बेसिक तरीके से कार्य किया जा रहा है, इसे और हम सब मिलकर और बेहतर करेंगे।

परंतु वर्तमान में युवा वर्ग के साथ, युवा वर्ग के लिए कार्य करना आवश्यक है इसलिए जब भी समय मिले पुलिस अधिकारी यूथ के बीच जाकर उनके लिए कार्य करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि युवा वर्ग व अन्य लोगों के साथ नौकरी के नाम पर हो रही ठगी को गंभीरता से लें । महिला, नाबालिगों के अपराधों में समय सीमा में चालान न्यायालय में पेश करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की छवि अच्छी हो इसके लिए सज्जन के साथ सज्जनता से पेश आय तथा क्रिमिनल के साथ सख्ती से पेश आए।





थाने में नाबालिक की रिपोर्ट पर तत्काल एफआई.आर दर्ज करें। समीक्षा बैठक उपरांत आईजी अंकित गर्ग ने जिले के सरहदी क्षेत्रों के रामानुजगंज एवं रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इधर बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, एसडीओपी बलरामपुर जितेंद्र खूंटे, एसडीओपी सामरी डी के सिंह, एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, समस्त थाना चौकी प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

