बिलासपुर 10 अगस्त 2023 :- बिलासपुर रेंज का पहला साइबर पुलिस थाना का शुभारम्भ ….माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छ.ग. शासन के द्वारा बिलासपुर के सायबर पुलिस थाना का वरच्युअल उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ. आनंद छाबडा, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल की गरिमामय उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।

छ.ग. राज्य में बढते सायबर अपराध एवं ऑनलाईन धोखाधडी के प्ररकणों देखते हुये सायबर थानों की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन श्री भूपेश बघेल के द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, एवं बस्तर में सायबर पुलिस थाना खोलने का घोषणा किया गया था, जिस पर श्रीमान् पुलिस महानिदेशक छ.ग. द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो में अत्याधुनिक तकनिकी तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त सायबर पुलिस थानों का सेटअप तैयार किया गया।



राज्य के सभी रेंज मुख्यालयों के सायबर पुलिस थाना का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण किया गया सायबर पुलिस थाना प्रारंभ हो जाने से वर्तमान में बढते सायबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और सायबर अपराधों में अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर श्री डॉ. आनंद छाबडा, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रेंज के पहले सायबर पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमान् संदीप कुमार पटेल एवं पहले थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक मनोज नायक कि पदस्थापना की गई है। रेंज की पहले साइबर पुलिस उप अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, प्रथम साइबर थाना प्रभारी मनोज नायक के साथी SI अजय वारे, कुल 13 लोगों की टीम है।




