बस्तर संभाग के सुदूर बीहड़ क्षेत्रो जहाँ कभी पहले काला झंडा ओर लाल बैनर लगता था, वहाँ आज पूरे शान से फ़हराया गया तिरंगा.....चिन्नागेलुर, तिमेनार, तोंडामरका, डब्बामरका सहित बस्तर के अनेक अंदरूनी क्षेंत्रो में पहली बार राष्ट्रपर्व का यह जश्न पूरे हर्ष ओर उल्लास के साथ बनाया गया.... - Steel City Online News Portal

बस्तर संभाग के सुदूर बीहड़ क्षेत्रो जहाँ कभी पहले काला झंडा ओर लाल बैनर लगता था, वहाँ आज पूरे शान से फ़हराया गया तिरंगा…..चिन्नागेलुर, तिमेनार, तोंडामरका, डब्बामरका सहित बस्तर के अनेक अंदरूनी क्षेंत्रो में पहली बार राष्ट्रपर्व का यह जश्न पूरे हर्ष ओर उल्लास के साथ बनाया गया….

IMG-20230815-WA3687.jpg

जगदलपुर 15 अगस्त 2023 :- बस्तर संभाग के सुदूर बीहड़ क्षेत्रो जहाँ कभी पहले काला झंडा ओर लाल बैनर लगता था, वहाँ आज पूरे शान से फ़हराया गया तिरंगा…..चिन्नागेलुर, तिमेनार, तोंडामरका, डब्बामरका सहित बस्तर के अनेक अंदरूनी क्षेंत्रो में पहली बार राष्ट्रपर्व का यह जश्न पूरे हर्ष ओर उल्लास के साथ बनाया गया

विश्वास, विकास ओर सुरक्षा के त्रिवेणी कार्ययोजना से ही साकार हुई यह उपलब्धि, पूरा किया एक पीढ़ी का यह सपना ।

बस्तर रेंज के सुदूर व नक्सल प्रभावित एरिया में विगत 26 जनवरी 2023 के बाद से वर्तमान समय तक कुल 8 नवीन कैंप स्थापित किए गए जिसमें जिला सुकमा में सिलगेर नाला, बेदरे, तोंडामरका, डब्बामरका, जिला बीजापुर में चिन्नागेलुर, तिमेनार, हिरोली एवम् जिला कांकेर में मन्हाकाल है जो एक समग्रित विकास केंद्र के रूप में कार्य कर रहे है

जहाँ बस्तर पुलिस द्वारा संकल्पित त्रिवेणी कार्ययोजना के ज़रिए विश्वास, विकास ओर सुरक्षा के साथ स्थानीय लोगो को कई सारी सुविधाए ओर विकास कार्यों में सहयोग किया जा रहा है।

उक्त सभी नवस्थापित कैंप में आज भारी संख्या में ग्रामीणजन, ग्राम प्रमुख, महिलाओं व बच्चों के उपस्थिति रही एवम् सभी के द्वारा आज राष्ट्रीय पर्व में बड़े ही हर्ष, उल्लास के साथ, भारत माता की जय के नारों के बीच, राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फ़हराया गया।

उपस्थित आये सभी ग्रामीणजनों द्वारा इस अवसर पर भारत देश के प्रति अपनी पूरी निष्ठाभावना के साथ ओर पुलिस-प्रशासन के प्रति पूर्ण विश्वास के साथ इसमें सम्मिलित हुए।

इन सभी नवस्थापित कैंपो में तैनात पुलिस ओर सुरक्षा बलों के सभी अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सभी ग्रामीणजनों की उपस्थिति में आज ध्वजारोहण करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस का महत्व ओर इसकी गौरव गाथा बताये हुए, उपस्थित आये बच्चों को मिष्ठान, चॉकलेट आदि वितरण किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. द्वारा विगत वर्षों में जनसहयोग से नक्सल विरोध अभियान में किये गये निर्णायक बढ़त को उल्लेख करते हुए क्षेत्रवासियो को आस्वस्त किया गया की आने वाले दिनों में बहुंत ही

जल्द बस्तर संभाग अंतर्गत वामपंथ उग्रवाद को समाप्त करते हुये बस्तर क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और कुशल बस्तर सौंपने हेतु बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं समस्त सुरक्षा बल सदस्य तत्पर एवं दृण-संकल्पित है।


scroll to top