भोपाल 17 अगस्त 2023 :- भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मध्यप्रदेश की 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। एमपी की छतरपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री ललिता यादव और महाराजपुर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी पहली सूची में 5 महिलाओं को भी स्थान दिया गया है।










