ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा प्रगति भवन में अभियंता दिवस मनाया गया..... - Steel City Online News Portal

ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा प्रगति भवन में अभियंता दिवस मनाया गया…..

IMG-20230915-WA1318.jpg

भिलाईनगर 15 सितंबर 2023 :- ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी द्वारा आधुनिक भारत के इंजीनियर, भारत रत्न से सम्मानित डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिवस के अवसर पर प्रगति भवन, सिविक सेंटर भिलाई में अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।


सेफी चेयरमेन व ओए अध्यक्ष श्री एन.के. बन्छोर ने भारत रत्न से सम्मानित डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वी.आई.एस.एल. जो वर्तमान में सेल की इकाई है उसे लगाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। आधुनिक भारत ने तकनीकी क्षेत्र में उन्नति की जो इमारत खड़ी की उसकी नींव

डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या ने कृष्णाराज सागर बांध, मैसूर और जल संसाधन के प्रबंधन हेतु खड़कवासला रिजरवायर, हैदराबाद के लिए बाढ़ प्रबंधन प्रणाली की अभिकल्पना एवं निर्माण किया। उन्होंने तत्कालीन भारत को विश्व में हो रहे तकनीकी बदलाव के साथ कदम ताल मिलाने की प्रेरणा दी। उनके द्वारा अभियांत्रिकी के क्षेत्र में जो कार्य किए गए हैं वे आज भी सभी अभियंताओं को प्रेरणा देते हैं।


कार्यक्रम का संचालन ओए महासचिव श्री परविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में ओए कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा जोनल प्रतिनिधियों में अजय कुमार, रेमी थामस, निखिल पेठे, अखिलेश मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, , श्री जी. प्रदीप कुमार, तुषार सिंह, शोवन घोष, अजय चौरसिया, सुरेश चंद्र साहु, जेपी शर्मा, डी सामन्ता, निमेश कुमार गुप्ता, पीएस सेन, श्रेया सेनगुप्ता, विवेक गुप्ता संजय तिवारी, एसआर साहू, आशीष गेन्द्र, डीपीएस बरार,एसके बोरकर, एमएआर शरीफ, राकेश सिंह ठाकुर, अभिषेक कोचर, विरेन्द्र सिंह, जीएस कुमार, मिलिंद बंसोड़, ओमन टेटे, राजेन्द्र मंत्री, सहित अधिक संख्या में अधिकारीगण उपस्थित थे।
’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’’


scroll to top