नहीं रहे मदर टैरेसा नगर कैंम्प 01 के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी रमेश पांडेय.... रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार.... कांग्रेस नेता मनोज कुमार पांडेय को पितृशोक.... - Steel City Online News Portal

नहीं रहे मदर टैरेसा नगर कैंम्प 01 के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी रमेश पांडेय…. रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार…. कांग्रेस नेता मनोज कुमार पांडेय को पितृशोक….

IMG_20231001_082234.jpg

भिलाईनगर 01 अक्टूबर 2023:- मदर टैरेसा नगर कैंम्प 01 के प्रतिष्ठित नागरिक, समाजसेवी एचएससीएल के पूर्व कर्मी रमेश पांडेय का इलाज के दौरान सुबह 2:30 बजे के करीब राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया वे 72 साल के थे, आज रविवार को दोपहर 3:00 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा


निकलेगी, रामनगर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा वे अपने पीछे पत्नी दो पुत्री एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, वे कांग्रेस नेता मनोज कुमार पांडेय के पिता थे, रमेश पांडेय के निधन पर गुड मॉर्निंग एसोसिएशन भिलाई के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है

Steel City online परिवार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है बलाई के विधायक देवेंद्र यादव भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर नगर निगम के एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह शरद मिश्रा अमित उपाध्याय ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top