अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ देवी आराधना का नवरात्रि पर्व शुरू.....00 भव्य पंडालों पर माता प्रतिमा स्थापित कर हुई पूजा अर्चना.....00 देवी मंदिरों में जगमगा उठे मनोकामना ज्योति कलश..... - Steel City Online News Portal

अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ देवी आराधना का नवरात्रि पर्व शुरू…..
00 भव्य पंडालों पर माता प्रतिमा स्थापित कर हुई पूजा अर्चना…..
00 देवी मंदिरों में जगमगा उठे मनोकामना ज्योति कलश…..

IMG-20231015-WA1292.jpg


भिलाई नगर 15 अक्टूबर 2023:- अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ आज से देवी आराधना के शारदीय नवरात्रि पर्व का आगाज हो गया। देवी मंदिरों के साथ ही दुर्गोत्सव पंडालों में मनोकामना ज्योति कलश जगमगाने लगी है। शहर के विभिन्न पंडालों में माता दुर्गा की प्रतिमा विराजित कर पूजा अर्चना शुरू होने से इस्पात नगरी में भक्ति की बयार बहने लगी है।


देवी आराधना का शारदीय नवरात्रि पर्व आज से शुरू हो गया है। इस बार नवरात्रि पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान तिथि अनुसार माता के अलग अलग स्वरूप की पूजा
अर्चना होगी। आज प्रतिपदा यानी कि नवरात्रि का पहला दिन है। प्रतिपदा पर मां नव दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। नौ दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व में दैवीय शक्ति के अलग – अलग रूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का हर दिन मां के नौ रूपों में से एक को समर्पित होता है। शैलपुत्री की पूजा करने चंद्र दोष से मुक्ति मिल जाती हैं। नवरात्रि का हर एक दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप को समर्पित रहता है।

आपको बता दें कि नौ देवियों को 9 दिनों तक भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि इस समय जो भक्त मां दुर्गा के लिए भोग बनाते हैं जिनसे वह प्रसन्न होती हैं। और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। इस समय देवी मां के दर्शन करने से जीवन में सफलता मिलती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस मौके पर कई लोग घर में कलश स्थापित करते हैं और व्रत रखते हैं। घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि पर्व शुरू होता है। अभिजीत मुहुर्त में कलश स्थापना शुभ माना गया है।


भिलाई दुर्ग के देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया है। इसके साथ ही स्थापित देवी प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर विधि विधान से पूजा प्रारंभ हुआ। पूजा पंडालों पर भी मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित कर पूजा अचर्ना शुरू हो गया है। बैकुंठधाम परिसर केम्प 2 के दुर्गा देवी मंदिर सेक्टर 6 मां बम्लेश्वरी मंदिर, सेक्टर 7 महाराणा प्रताप भवन के आदि शक्ति मां जगदंबा मंदिर

सुपेला के शीतला मंदिर सेक्टर 9 हाॅस्पिटल परिसर के संकटमोचन हनुमान मंदिर मां कल्याणी शीतला मंदिर मरोदा चंडी मंदिर दुर्ग राजराजेश्वरी मंदिर पावरहाउस चौक दुर्गा मंदिर खुर्सीपार भिलाई-3 के शीतला, महामाया और पंचवटी मंदिर सहित भिलाई दुर्ग के अनेक मंदिरों में देवी भक्तों के माध्यम से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया।

इसी कड़ी में शहर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर पूजा प्रारंभ हुआ। भिलाई टाउनशिप के अलग अलग सेक्टर सहित पावरहाउस, सुपेला, वैशाली नगर, रामनगर, शांति नगर, केम्प व खुर्सीपार, भिलाई- 3 एवं चरोदा क्षेत्र में नवदुर्गा प्रतिमा विराजित कर दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है।


scroll to top