बिलासपुर, सिरगिट्टी में जिला निर्वाचन की एफएसटी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही..... दो बडंलो में 02 लाख 28 हजार की 285 नग साडी़ जप्त - Steel City Online News Portal

बिलासपुर, सिरगिट्टी में जिला निर्वाचन की एफएसटी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही….. दो बडंलो में 02 लाख 28 हजार की 285 नग साडी़ जप्त

IMG-20231023-WA0281.jpg

बिलासपुर 23 अक्टूबर 2023 :- थाना सिरगिट्टी क्षेत्रांतर्गत न्यू बस स्टैंड तिफरा में जिला निर्वाचन की एफएसटी टीम और सिरगिट्टी पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में साड़ी मिलने पर संदेही रामखेलावन साहू निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी के कब्जे से दो बडलों में रखा 285 नग साड़ी कीमती 2,28,000/- रुपये जिसके संबंध में उक्त व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर जप्त किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा विधान सभा चुनाव के मददेनजर जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में थाना सिरगिट्टी उप निरीक्षक कुंज बिहारी साहू, आरक्षक वीरेंद्र साहू, वीरेंद्र राजपूत, केशव मार्को, एफएसटी टीम के मनीराम सोनवानी जयंत यादव, वेंकटेश श्रीवास का योगदान रहा।


scroll to top