बिलासपुर 25 अक्टूबर 2023 :- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है वहीं अब जोगी कांग्रेस ने भी दूसरी लिस्ट जारी कर अपने उम्मीदवारों का नाम सामने कर दिया है।इस बार फिर कोटा से डॉ रेणु जोगी चुनाव लड़ेंगी तो वही उनकी बहू जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा सीट से फिर चुनाव लड़ेंगी ।
इससे पहले ऋचा जोगी अकलतरा से 2018 मे विधानसभा चुनाव कीचुनाव लड़ चुकी है। जिसमें बीजेपी के सौरभ सिंह और ऋचा जोगी की टक्कर हुई थी। 2018 में बीजेपी से सौरभ सिंह ने जीत हासिल की थी और ऋचा बहुत कम मतों से हारी थी इस बार फिर भी मुकाबले का टक्कर का हो सकता है।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार कोटा से रेणु जोगी JCCJ की प्रत्याशी होंगी। वहीं अकलतरा से JCCJ प्रत्याशी ऋचा जोगी के बनाया गया है। कसडोल से JCCJ प्रत्याशी होंगे मनहरण गुरुसाई और गुंडरदेही से RK राय JCCJ प्रत्याशी होंगे।


इनके अलावा मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज और जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा को जेसीसीजे का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इनके अलावा प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पांडे, रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय, भिलाई नगर से जहीर खान को टिकट दिया गया है।

बता दें कि इसके पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। पहले चरण में होने वाली 20 सीटों पर चुनाव के लिए जेसीसीजे ने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस प्रकार जेसीसीजे ने अब तक अपन 28 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अमित जोगी कटघोरा से उम्मीदवार हो सकते हैं।

जेसीसीजे प्रत्याशियों की पहली सूची
पंडरिया से रवि चंद्रवंशी, कवर्धा से सुनील केसरवानी, खैरागढ़ से लक्की कंवर नेताम ,डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती, राजनंदगांव से शमशुल आलम ,डोंगरगांव से मुकेश साहू, खुज्जी से विनोद पुराम, मोहला-मानपुर से नागेश पुराम ,कोंडागांव से शंकर नेताम, नारायणपुर से बलिराम कचलाम, बस्तर से सोनसाय कश्यप, जगदलपुर से नवनीत चांद, चित्रकोट से भरत कश्यप, दंतेवाड़ा से बेला तेलाम, बीजापुर से रामधर जुर्री ,कोंटा से देवेंद्र तेलाम,
अकलतरा में जहां भाजपा के विधायक सौरभ सिंह उम्मीदवार हैं वही कांग्रेस ने राघवेन्द्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। अकलतरा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इँजी आनन्द प्रकाश मिरी और बसपा से डा विनोद शर्मा भी मजबूती के साथ अपना दावा पेश कर रहे है। अब जोगी जनता कांग्रेस पार्टी से डा रिचा जोगी के अकलतरा से चुनाव में उतरने के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया है।

अकलतरा में पंचकोणीय स्थिति बनती दिख रही है तो वही बिलासपुर जिले की बात करे तो यहां कोटा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी व्दारा जहां अटल श्रीवास्तव को मैदान में उतारा गया है वही भाजपा से बिलासपुर के पूर्व सांसद दिलीप सिंह जूदेव जिन्होंने पूर्व मे कांग्रेस से उम्मीदवार रही डा रेणु जोगी को बिलासपुर लोकसभा चुनाव में हराया था,उनके बेटे प्रबल प्रताप सिॆह जूदेव को अपना प्रत्याशी बनाया है । एक बार फिर से जूदेव परिवार व जोगी परिवार आमने सामने है जीत किसकी होगी यह देखना दिलचस्प रहेगा आज जारी उम्मीदवारों की सूची में छत्तीसगढ जनता कांग्रेस से वर्तमान विधायक डा रेणु जोगी के मैदान में उतरने से कोटा विधानसभा में त्रिकोणीय स्थिति नजर आ रही है । वैसे कोटा विधानसभा में लोकप्रियता, सहजता,अपने आत्मीय संबंधों और सद्ब्यवहार के चलते डॉ रेणु जोगी का पलड़ा काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

