ब्रेकिंग:- विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को दिया समर्थन.... लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को समर्थन का सौंप पत्र.... - Steel City Online News Portal

ब्रेकिंग:- विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को दिया समर्थन…. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को समर्थन का सौंप पत्र….

e5e849f8ad804eea9b2e851f08589d56.jpg

रायपुर 29 अक्टूबर 2023 :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में भाजपा को समर्थन दिया है पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने इस आशय का पत्र पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौप है।

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस के आदेशानुसार :-

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (छ.ग.) महिला सेल युवा विंग जनशक्ति मजदूर सभा, किसान सेल, दलित सेना के सभी प्रदेश पदाधिकारीयों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, एवं सभी कार्यकर्ताओं को आदेशित किया गया है। कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी छत्तीसगढ़ विधान सभा का वर्ष 2023 में चुनाव न लड़कर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ को अपना समर्थन देती है।

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुरे छत्तीसढ़ में हमारा सगंठन है हम लोग पुरे ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ को अपना समर्थन दे रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पर मिलकर समर्थन का पत्र सौंपा इस दौरान डॉ रमन सिंह के साथ लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की की राजनीतिक मुद्दों पर काफी गंभीर चर्चा भी हुई।


scroll to top