भिलाई इस्पात संयंत्र ने EUR रेक R-350 HT रेलपातों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...... - Steel City Online News Portal

भिलाई इस्पात संयंत्र ने EUR रेक R-350 HT रेलपातों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया……

EUR-rake-R-350-HT-Dispatched.jpeg

भिलाईनगर 31 अक्टूबर 2023 :- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र से EUR रेक आर-350 एचटी रेलपातों की पहली खेप को 31 अक्टूबर, 2023 को संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल की लाइन-2 से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र, भारतीय रेलवे और राइट्स (आरआईटीईएस) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस समारोह में, संयंत्र के विभिन्न विभागों से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, मुख्य महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित हुए।

आर-350 एचटी रेक, देश में भारतीय रेलवे को भेजी जाने वाली अपनी तरह की पहली रेक है। आर-350 हीट ट्रीटेड रेल पहले से उत्पादित रेल की तुलना में बेहतर और लंबे समय तक चलने वाली है।


scroll to top