छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: मां बम्लेश्वरी की पूजा फिर जैन आचार्य से आशीर्वाद, मतदान से पहले अचानक राजनांदगांव क्यों पहुंचे पीएम मोदी...... - Steel City Online News Portal

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: मां बम्लेश्वरी की पूजा फिर जैन आचार्य से आशीर्वाद, मतदान से पहले अचानक राजनांदगांव क्यों पहुंचे पीएम मोदी……

IMG-20231105-WA2127.jpg

डोंगरगढ़ 5 नवंबर 2023:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को डोंगरगढ़ स्थिति मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे। पीएम मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह भी मौजूद थे। शनिवार को पीएम मोदी ने दुर्ग में रैली को संबोधित किया था। राजनांदगांव व कबीरधाम के 08 सीटो पर 7 नंवबर को मतदान होनी है। डोंगरगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ का दौरा किया। पीएम मोदी ने इस दौरे में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज से मुलाकात भी की। प्रधानमंत्री ने डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी की तलहटी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

अपने ‘एक्स’ हैंडल पर प्रधानमंत्री ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं।” भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें प्रधानमंत्री को बम्लेश्वरी मंदिर में को प्रसाद चढ़ाते हुए तथा पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है।

रमन सिंह भी थे साथ

भाजपा ने लिखा है, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर में बम्लेश्वरी मैया के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना कर भारत के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।” प्रधानमंत्री के साथ राजनांदगांव क्षेत्र के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी थे। छत्तीसगढ़ में पहले फेज के चुनाव का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन पीएम मोदी के राजनांदगांव पहुंचने से सियासी अटकलें भी लगाई जा रही हैं। पीएम मोदी के साथ केवल पार्टी के सीनियर नेता डॉ रमन सिंह मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोंगरगढ़ दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जैन वोटर को साधने और विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए यह संक्षिप्त दौरा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोंगरगढ़ दौरे को लेकर डोंगरगढ़ को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोंगरगढ़ आगमन को लेकर भारी संख्या में बल तैनात की गई है।


scroll to top