- Steel City Online News Portal

IMG_20231121_224947.jpg

रायपुर 21 नवंबर 2023 :- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद से कांग्रेस में समीक्षा का दौर चल रहा है। राजधानी के राजीव भवन में दो दिनों तक लगातार हुई बैठक मे जो बाते निकल कर सामने आई वह कांग्रेसियों के माथे में चिंता की लकीर बढ़ाने वाला है, प्रदेश की करीब 29 सीटों पर!भितरघातियों से नुकसान हो रहा है ऐसे में कांग्रेस का 75 सीटें पार करने का समीकरण बिगड़ सकता है। हालांकि पार्टी ने बीच-बीच में कई भितरघाती और बागियों पर निलंबन और निष्कासन की कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के पास कई जगहों से शिकायत मिलने की भी बात सामने आई थी। सैलजा रविवार को इंडोर स्टेडियम में मैच देखने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और नेताओं से पूछताछ करती देखी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा था- ‘अरे चिंता मत करिए मैडम, हम चुनाव जीत रहे हैं।’


scroll to top