करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर छत्तीसगढ़ के समस्त क्षत्रिय संगठनों ने रायपुर में किया विरोध प्रदर्शन...... - Steel City Online News Portal

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर छत्तीसगढ़ के समस्त क्षत्रिय संगठनों ने रायपुर में किया विरोध प्रदर्शन……

IMG-20231206-WA04581.jpg

रायपुर 06 दिसंबर 2023 :- करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर छत्तीसगढ़ के समस्त क्षत्रिय संगठनों ने ने रायपुर में किया विरोध प्रदर्शन ज्ञात हो कि बीते 5 दिसंबर को जयपुर में दिन दहाड़े घर में मिलने के बहाने से आकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्ममता से हत्या कर दी गई जिससे सम्पूर्ण देश भर में क्षत्रिय समाज आक्रोशित है और न्याय की मांग कर रहा है।

उसी कड़ी में करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह, अखिलेश सिंह उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बजरंग बैंस केंद्रीय अध्यक्ष 1282, रविंद्र सिंह (ABKM), सत्येंद्र गौतम तथा अन्य संगठन के प्रमुखों के नेतृत्व मे पूरी टीम ने एकजुट होकर 06 दिसंबर 2023 को मध्यान्ह 03 बजे से रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर शोक सभा का आयोजन किया गया

जिसमें उग्र रूप से प्रदर्शन के साथ यह मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ़्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित मानी जाएगी और यदि प्रशासन जल्द ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम नहीं उठाता तो देश भर में करणी सेना के भीषण विरोध प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहे।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ रायपुर के मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर रायपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर रायपुर एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गोगामेड़ी जी के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।


scroll to top