पूर्व पार्षद रश्मि सिंह के सेक्टर 01 निवास पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के स्वागत में उमड़े लोग..... - Steel City Online News Portal

पूर्व पार्षद रश्मि सिंह के सेक्टर 01 निवास पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के स्वागत में उमड़े लोग…..

IMG_20231209_192034.jpg

भिलाईनगर 9 दिसंबर 2023 :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वैशाली नगर सीट से शानदार जीत दर्ज करने वाले रिकेश सेन लगातार लोगों से मिल रहे हैं वहीं विधायक बनने के बाद क्षेत्र की जनता भी रिकेश सेन से मिल रही है इसी कड़ी में भाजपा की पूर्व पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह के सेक्टर वन निवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी के साथ वैशाली नगर के नवनियुक्त नवनिर्वाचित विधायक रिकेश सेन का शानदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से भाजपा विधायक रिकेश लोगों से सादगी पूर्वक मिल रहे हैं उनकी समस्याएं भी सुन रहे हैं सरकार गठन के बाद उनकी समस्याओं का समाधान का भरोसा भी दिला रहे हैं

रिकेश सेन के विधायक बनने के बाद से वैशाली नगर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है शुक्रवार को भिलाई विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर वन में पूर्व पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह के निवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह में सैकड़ो लोग शामिल हुए और रिकेश सेन को जीत की बधाई दी ।

श्रीमती रश्मि सिंह के निवास पर विधायक सेन को बधाई देने वालों में भाजपा के अलावा कांग्रेस यूनियन विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे विधायक बनने के उपरांत विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने भी रिकेश सेन से मिलकर उन्हें बधाइयां दे रहे है।


scroll to top