भिलाई नगर, 19 दिसंबर 2023 :- मृदभाषी, मिलनसार, हंसमुख, दीन दुखियों की सेवा में हमेशा तात्पर्य धार्मिक प्रवृत्ति सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ का हिस्सा लेने वाली कैलाश नगर विकास समिति की अग्रणी वरिष्ठ सदस्य श्रीमती कुंदा जावदे हमारे बीच नहीं रही, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी श्रीमती कुंदा जवादे (83 वर्ष) का आज सुबह घर पर 9 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

उनकी अंतिम यात्रा आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे उनके निवास कैलाश नगर कुरूद हाउसिंग बोर्ड से निकलेगी और अंतिम संस्कार रामनगर मुक्तिधाम में मध्यान्ह 3 बजे किया गया । वे अपने पीछे पुत्र राजेश जवादे, वीरेंद्र जवादे, सुरेंद्र जवादे एवं सीजी न्यूज ऑनलाइन के संपादक अभय जवादे, सेंट थॉमस महाविद्यालय रुआंबाधा की प्रोफेसर श्रीमती सुरेखा जावदे की सास थी वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं । Steel City online परिवार ने भी श्रीमती कुंदा जावदे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अंतिम संस्कार के उपरांत मुक्तिधाम परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया और उपस्थित लोगों ने श्रीमती कुंदा जवादे को अपने श्रद्धांजलि दी।









