हड़ताल को सफल बनाने संयुक्त यूनियन ने बोरिया गेट पर किया प्रदर्शन....यूनियनों ने मांगा एक एडिशनल इंक्रीमेंट.... - Steel City Online News Portal

हड़ताल को सफल बनाने संयुक्त यूनियन ने बोरिया गेट पर किया प्रदर्शन….यूनियनों ने मांगा एक एडिशनल इंक्रीमेंट….

IMG-20231219-WA1050.jpg

भिलाईनगर 20 दिसंबर 2023 :- हड़ताल को सफल बनाने संयुक्त यूनियन ने बोरिया गेट पर किया प्रदर्शन….यूनियनों ने मांगा एक एडिशनल इंक्रीमेंट भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का 7 साल बाद भी वेतन समझौता नहीं होने से नाराज संयुक्त ट्रेड यूनियन ने मंगलवार को बोरिया गेट पर विशाल प्रदर्शन किया एवं पंपलेट बांटकर कर्मियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की

इंटक एटक सीटू एचएमएस एक्टू लो ई मू, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन बीएसपी सेल ठेका कर्मचारी यूनियन के सैकड़ो पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बोरिया गेट पर मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रदर्शन किया एवं पंपलेट बांटकर 29 एवं 30 जनवरी की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की 15 जनवरी को केंद्रीय यूनियन नेताओं के निर्णय के अनुसार संयुक्त यूनियन ने सेल प्रबंधन से सभी कर्मचारियों को एक एडिशनल इंक्रीमेंट देने की भी मांग की है ।

इस दौरान सभी यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल प्रबंधन के पास अधिकारियों को देने के लिए तो पैसा है लेकिन कर्मचारियों के लिए अब इसके पास पैसा नहीं है l सेल कर्मियों का 39 महीने का एरियर्स, हाउस रेंट अलाउंस, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर कोई फैसला नहीं हो रहा है l सेल प्रबंधन ग्रेच्युटी पर मनमाने तरीके से सीलिंग लगाकर कर्मचारियों को भारी नुकसान कर दिया है।

केंद्रीय यूनियन नेताओं के विरोध के बावजूद मनमाने तरीके से सेल कर्मियों के खाते में मात्र ₹23000 बोनस डाल दिया गया l एम ओ यू होने के 2 वर्ष बाद भी वेतन समझौता नहीं हुआ है एवं सेल प्रबंधन अब एनजेसीएस की मीटिंग भी नही कर रहा है l सेल प्रबंधन के तानाशाही रवैया के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने एकजुट होकर 29 एवं 30 जनवरी को सेल की सभी इकाइयों में हड़ताल करने का निर्णय लिया है l यूनियन नेताओं को कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है ।


scroll to top