बडी खबर ब्रेकिंग : रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल मे फुड पॉइजनिंग 1 छात्रा की मौत, 60 प्रभावित,46 की हालत गंभीर , महापौर ने दिये जांच के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप

Screenshot_20220801-222324_DainikBhaskar.jpg

भिलाई नगर 01 अगस्त 2022:- मॉडल टाउन संचालित रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। सभी छात्राओं को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई है। 46 छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। महापौर नीरज पाल ने दिये जांच के निर्देश कलेक्टर ने जांच के आदेश कर दिये है मामला 4 दिन पुराना है छात्रा की मौत के बाद मामले का हुआ खुलासा। जानकारी के मुताबिक नर्सिंग कॉलेज में 300 छात्राएं हॉस्टल में रहकर एएनएम और नर्सिंग का कोर्स करती हैं। 4 दिन पहले कुछ छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद एक-एक कर और भी छात्राओं की तबीयत बिगड़ती चली गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 46 छात्राओं की हालत गंभीर है, जबकि 13 अन्य ही हालत ठीक है।मॉडल टाउन क्षेत्र में संचालित रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। सभी छात्राओं को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई है। 46 छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक नर्सिंग कॉलेज में 300 छात्राएं हॉस्टल में रहकर एएनएम और नर्सिंग का कोर्स करती हैं। 4 दिन पहले कुछ छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद एक-एक कर और भी छात्राओं की तबीयत बिगड़ती चली गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 46 छात्राओं की हालत गंभीर है, जबकि 13 अन्य ही हालत ठीक है।महापौर ने दिए मामले की जांच कराने के निर्देश कॉलेज प्रबंधन पिछले तीन दिनों से यह मामला दबाए हुए था। चौथे दिन जब बालोद निवासी कामिनी की डेथ हुई तो मामला आग की तरह फैला। जानकारी मिलते ही भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, वैशालीनगर के विधायक विधारतन भसीन,आयुक्त लोकेश चंद्राकर, उपायुक्त अशोक द्विवेदी,पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा,महेश वर्मा,पीयूष मिश्रा,विनोद सिंह,रोहित तिवारी, सहित अन्य लोग पहुंचे। महापौर नीरज पाल ने दुर्ग कलेक्टर से बात की और मामले की जांच कराने की बात कही है। नीरज पाल ने निगम आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे मामले की जांच कराएं और गलती पाए जाने प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ।शहर के सभी हॉस्टल की होगी जांच महापौर नीरज पाल ने आदेश दिया है कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में जितने भी कॉलेज व अन्य हॉस्टल हैं उसकी एक-एक करके जांच की जाए। वहां दिए जाने वाले खाने के मैन्यू और मिलने वाले खाने की जांच कर देखा जाए। यदि कहीं भी कोई कमी पाई जाती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

आरओ एवं वाटर कूलर खराब होने की वजह से रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं की तबीयत हुई खराब उल्टी दस्त से पीड़ित छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली कलेक्टर एवं एसपी ने, 39 छात्राएं एडमिट, उनकी तबियत अभी ठी

रस्तोगी कॉलेज में आवासीय छात्रावास में कुछ छात्राओं की उल्टी दस्त होने की शिकायत के बाद हाईटेक अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव हाइटेक हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पूर्व अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जानकारी दी थी एवं उनकी टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छात्राओं की तबीयत की स्थिति जानी थी। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में पाया गया कि वाटर कूलर और आरओ खराब स्थिति में थे जिसकी वजह से पानी खराब था और छात्राओं की तबीयत खराब हुई। जांच में पाया गया कि पानी खराब होने की वजह से छात्राओं की तबीयत खराब हुई। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। एक छात्रा की मृत्यु भी हुई है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


scroll to top