नहीं रही खैरागढ़ राज परिवार की उर्वशी सिंह सेंगर….. शनिवार 20 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार…..

IMG_20240119_174048.jpg

दुर्ग 19 जनवरी 2024:- खैरागढ़ राज्य परिवार की धार्मिक प्रवृत्ति हंसमुख मिलनसार सामाजिक दायित्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती उर्वशी सिंह सेंगर का आज सुबह 7:30 बजे के करीब इलाज के दौरान नेहरू नगर चौक स्थित चिकित्सालय पल्स हॉस्पिटल में दुखद निधन हो गया

एस 30, आदर्श नगर दुर्ग निवासी श्रीमती उर्वशी सिंह सेंगर का आज 19 जनवरी को सुबह 7:30 बजे के करीब इलाज के दौरान नेहरू नगर चौक स्थित पल्स हॉस्पिटल में निधन हो गया वे 86 साल की थी उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी को सुबह 10:30 बजे दुर्ग शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा

वह पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रही थी वे सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक रेडियो स्वर्गीय एस.एस. सेंगर की धर्मपत्नी, अजीत सिंह सेंगर, युजवेंद्र सिंह सेंगर , श्रीमती निशा सिंह की मां व मुंबई निवासी श्री हिमांशु सिंह कि सास थी

श्रीमती उर्वशी सिंह सेंगर के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन भिलाई-दुर्ग के पदाधिकारियो ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। Steel City online परिवार ने भी श्रीमती उर्वशी सिंह सेंगर के निधन पर अशोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top