TRANSFER BREAKING:- पाटन, पुरानी भिलाई,अंडा, भिलाई नगर व धंमधा के थाना प्रभारी बदले गए.... निरीक्षक आनंद शुक्ला की पदस्थापना यातायात में... - Steel City Online News Portal

TRANSFER BREAKING:- पाटन, पुरानी भिलाई,अंडा, भिलाई नगर व धंमधा के थाना प्रभारी बदले गए…. निरीक्षक आनंद शुक्ला की पदस्थापना यातायात में…

IMG_20240119_132332-2.jpg

भिलाईनगर 27 जनवरी 2024:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने आज प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक पांच थाना प्रभारी बदल दिए हैं इस तारतम में पुरानी भिलाई ,पाटन ,भिलाई नगर व अंडा के थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत 4 महीने के कार्यकाल के बाद थाना प्रभारी की बदली की है, निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को धमधा से हटकर पुरानी भिलाई का थाना प्रभारी बनाया गया है।

पाटन थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे राजकुमार धृतलहरे अब भिलाई नगर थाना प्रभारी का कार्यभार संभालेंगे, IUCAW मे तैनात निरीक्षक श्रद्धा पाठक अब अण्डा थाना की कमान संभालेगी, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेंद्र कुमार यादव पाटन के नए थाना प्रभारी होंगे , यादव पूर्व में भी अमलेश्वर थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल चुके हैं

, वर्तमान में अंडा थाना प्रभारी का कार्यभार देख रहे निरीक्षक आनंद शुक्ला की पदस्थापना यातायात पुलिस में की गई है, पुरानी भिलाई के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा व भिलाई नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति को लाइन का रास्ता दिखाया गया है, उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर चौकी प्रभारी नगपुर से थाना मोहन नगर, उप निरीक्षक ईश्वरलाल साकार थाना धंमधा से थाना वैशाली नगर ,एवं सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार साहू पुलिस लाइन से चौकी नगपुर पदस्थ स्थापना की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार जिन थाना प्रभारी का कार्य संतोषजनक नहीं था उन्हें हटा दिया गया है आने वाले समय में भिलाई दुर्ग शहर के और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ और थाना प्रभारी बदले जाएंगे प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर यह कार्यवाही की गई है आने आने वाले दिनों में कुछ और थाना प्रभारी भी बदले जा सकते हैं।


scroll to top