महापौर ने लेनदेन की शिकायत पर ईश्वरी साहू को एमआईसी से हटाया - Steel City Online News Portal

महापौर ने लेनदेन की शिकायत पर ईश्वरी साहू को एमआईसी से हटाया

IMG_20240219_071232.jpg

रिसाली 19 फरवरी 2024 :- रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने महापौर परिषद की सदस्य महिला बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन प्रभारी ईश्वरी साहू को हटा दिया है।

उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रविवार देर शाम आदेश जारी किया। ईश्वरी साहू वार्ड 15 मौहरी मरोदा से पार्षद चुनाव जीती थी। महापौर शशि सिन्हा ने उन्हें शहर सरकार में शामिल करते महापौर परिषद में शामिल किया था।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विपक्ष के पार्षदों ने लेन देन की शिकायत को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपकर ईश्वरी साहू को हटाने की मांग की थी।


scroll to top