रायपुर 21 फरवरी 2024 :- छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया लिखा छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे उत्कृष्ट कार्य जन्मदिन के लिए शुभकामनाओं हेतु मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति किया आभार प्रगट।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।










प्रधानमंत्री ने लिखा कि श्री साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई
कहा डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी।




श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें तथा आपके मार्गदर्शन में प्रदेश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो ।
बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया मुख्यमंत्री ने
बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और बच्चों को केक खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।


कहा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।




