भिलाई नगर 30 जुलाई 2022:- Dada Shaheb Phalke Icon award Films Organization 2022 का आयोजन होटल Haftoor Grand Resort, Dubai में आयोजित किया गया था। इस अवार्ड के लिए फिल्म जगत से Celebrities Rakhi Sawant, Gohar Khan, Arjun Bafna, Afsana Khan और भी बहुत से celebrities अवार्ड के लिए आए हुए थे। वही हमारे छत्तीसगढ़ से शिखा साहू का भी नाम चुना गया। शिखा साहू को Best International Fashion Icon Model 2022 के खिताब से सम्मानित किया गया। शिखा एस. एस. फाउंडेशन की संस्थापक और साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष भी है। 


इस अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि याकुब मउसा जी थे जो कि दुबई के बहुत बड़े उद्योगपति और अबदुलला ग्रुप के संस्थापक भी है। और प्रहलाद मोदी जी जो कि मान. प्रधानमंत्री के छोटे भाई हैं। इस अवार्ड शो के आयोजक कल्याण जी थे।
इस अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मान. भूपेश बघेल जी, भिलाई नगर विधायक मान. देवेंद्र यादव जी, भिलाई शहर महापौर मान. नीरज पाल भईया जी, एस. एस. फाउंडेशन के सभी सदस्यों और पूरे छत्तीसगढ़ वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।


शिखा साहू ने कहा कि दुबई का यह अवार्ड नारी शक्ति के लिए एक अलग पहचान है।




