SP राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान घोर नक्सल प्रभावित थाना चिल्हाटी, पाटनखास भोजटोला एवं मोहला क्षेत्रों का मोटरसायकल से किया भ्रमण... - Steel City Online News Portal

SP राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान घोर नक्सल प्रभावित थाना चिल्हाटी, पाटनखास भोजटोला एवं मोहला क्षेत्रों का मोटरसायकल से किया भ्रमण…

IMG-20220729-WA0287.jpg

राजनांदगांव 29 जुलाई 2022:SP राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान घोर नक्सल प्रभावित थाना चिल्हाटी, पाटनखास भोजटोला एवं मोहला क्षेत्रों का मोटरसायकल से किया भ्रमण…पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों थाना चिल्हाटी, पाटनखास, भोजटोला एवं मोहला का भ्रमण मोटरसाइकिल के माध्यम से जंगली मार्ग में सर्चिंग करते हुए क्या गया। सर्चिंग के दौरान क्षेत्र का जायजा लिया गया। थानों में पहुंच कर पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण कर वहां पदस्थ जवानों से रूबरू होकर उनका हाल जानाआइटीबीपी एवं जिला पुलिस बल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर उन्हें नक्सलियों की गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये साथ ही जवानों का मनोबल को बढ़ाया।

पुलिस अधीक्षक के मोटरसायकल काफिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम, डी.एस.पी. ऑप्स हेमप्रकाश नायक, थाना प्रभारी अम्बागढ़चौकी, मोहला, चिल्हाटी, एवं आईटीबीपी/जिला बल के अधिकारी कर्मचारी थे।


scroll to top