सर्वधर्म सेवा संस्था के तत्वावधान में "सदभावना मिलन व सम्मान समारोह" का आयोजन संपन्न.... - Steel City Online News Portal

सर्वधर्म सेवा संस्था के तत्वावधान में “सदभावना मिलन व सम्मान समारोह” का आयोजन संपन्न….

IMG-20240401-WA1429.jpg

भिलाई नगर, 01 अप्रैल 2024:- सर्वधर्म सेवा संस्था द्वारा रविवार 31 मार्च को भिलाई निवास के कॉफी हॉउस सभागार में संस्था के संरक्षक श्री वीरेंद्र सतपथी जी के मार्गदर्शन व संस्था के अध्यक्ष प्रतीक भोई के अगुवाई में “सदभावना मिलन व सम्मान समारोह” का आयोजन संपन्न हुआ ।


इस कार्यक्रम में सभी जाति धर्मों के लोगों को शामिल कर होली, ईस्टर, उत्कल दिवस व पवित्र महीने रमज़ान त्यौहारों का उत्सव मनाते हुये आपस में बधाई दी गयी। इस कार्यक्रम में सभी ने जातिवाद व धर्मवाद से ऊपर उठ कर आपसी भाईचारे को सदैव मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


साथ ही 16 नये लोगों का सम्मान जिन्होंने अंग व देहदान का महा संकल्प मानव कल्याण व चिकित्सा विज्ञान के बेहतरी के लिए संस्था को माध्यम बना कर लिया है, उनका आभार प्रकट कर सम्मान पत्र व डोनर कार्ड दे कर सम्मानित किया गया तथा देह व अंगदान विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत कानूनी पहलुओं सहित सभी प्रकार की जानकारी दी गयी।


इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे पदमश्री श्रीमती शमशाद बेगम
डॉ प्रकाश वाकोड़े डीन – शंकरा मेडिकल कॉलेज
श्रीमती हंसा शुक्ला प्राचार्या, स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय, भिलाई, नरेन्द्र बनछोर  सेफी चेयरमेन् ,  डॉ उदय कुमार
विभाग प्रमुख,( बर्न यूनिट ) सेक्टर 9 हॉस्पिटल डॉ अंजलि वंजारी
एनाटौमी विभाग अध्यक्ष -श्री शंकरा मेडिकल कॉलेज,  वीरेंद्र सतपथी पूर्व CSP व संरक्षक, सर्वधर्म सेवा संस्था

कार्यक्रम का शुभारंभ घनश्याम पांडे, संचालन डॉक्टर अलका दास तथा आभार प्रदर्शन प्रकाश गावंडे ने किया। इस अवसर पर सुधा शर्मा, फरीदा बेगम, ज्योति शर्मा, पुष्पा तिवारी, ग्लोरी पारकर, गायत्री गोस्वामी, पदमा राव, बाबी दिल्लीवार, अलका दास, तारा शर्मा, निधि चंद्राकर, शशि चंद्राकर, निर्मला रत्नाकर, ज्योति भोई, मनीषा नवानी, सुष्मिता चक्रवर्ती, रमेश प्रजापति, वसंत सालंकार, योगेंद्र शर्मा, अशोक सोनी, वेणु गोपाल देवांगन, राजेंद्र बंजारे, रामजी गायकवाड़, श्री विजय कुमार , ललित पटनायक, श्रीकांत उपाध्यय, जनाब सलीम खान, सरदार लखवीर सिंह, पंडित राजेश पांडे, विल्सन डेविड, बी एस मूर्ति, अर्नब कुमार चक्रवर्ती, प्रफुल्ल गिरी गोस्वामी, धरम दास देशलहरा आदि की उपस्थिति रही।


scroll to top