एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू पर हमला करने वाला आरोपी नागेश्वर राव पुलिस ने किया गिरफ्तार....... - Steel City Online News Portal

एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू पर हमला करने वाला आरोपी नागेश्वर राव पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

IMG_20220916_131933.jpg

भिलाई नगर 16 सितंबर 2022। भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज करने के 18 दिनों के अंदर एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को उड़ीसा आंध्र की सीमा पर एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस आज मुलाहिजा के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी आरोपी इसके पूर्व भी नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद को धमकी देने के आरोप में जेल की हवा खा चुका है आरोपी के खिलाफ भिलाई दुर्ग स्थानों में मारपीट गाली गलौज की शिकायतें दर्ज है अनेक मामलों में आरोपी का पुलिस चालान भी कर चुकी है नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षद व एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू पर हमला करने वाला नागेश्वर राव आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। भिलाई नगर पुलिस आरोपी नागेश्वर राव को आंध्र उड़ीसा के बॉर्डर स्थित एक गांव से पकड़ कर लेकर पहुंची है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मुलाहिजा कराया गया। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।


जानकारी के अनुसार सेक्टर 7 सड़क 18 क्वार्टर नंबर 10/बी निवासी लक्ष्मीपति राजू (51) ने 18 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि बी नागेश्वर राव ने उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त की शाम 5 बजे वो सेक्टर-7 तालाब के पास बैठे हुए थे।

इसी दौरान बी नागेश्वर राव आया और बोला कि तुमने सेक्टर 7 तालाब का सौंदर्यीकरण कराया है। इस काम में तुमने लाखों रुपये की कमाई की है। उन रुपयों में से 5 लाख रुपये मुझे दो। उसने धमकी दी कि यदि रुपए नहीं दिए तो वो उनके पूरे परिवार को जान से मार देगा।

इसके बाद भी जब लक्ष्मीपति राजू ने पैसे देने से मना किया, तो नागेश्वर राव ने गुस्से में अपने पास रखे चाकू को निकाला और उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों को आता देख वो वहां से भाग गया। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 384, 386 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अपराध दर्ज होने के लगभग 18 दिन बाद पुलिस ने आरोपी नागेश्वर राव को आंध्र उड़ीसा के बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।


scroll to top