BIG BREAKING :- कबीरधाम में पिकअप पलटने से 17 महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत … पिकअप में सवार सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ कर लौट रहे थे…

IMG-20240520-WA1039.jpg

कबीरधाम 20 MAY 2024:- कबीरधाम जिले में दोपहर 1:45 बजे के करीब तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 19 आदिवासी लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 20 मई को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई। 3  लोग घायल हैं। सभी आदिवासी हैं। पिकअप में 36 लोग बैठे थे दुर्घटना बंजारी घाट में हुई 12 लोग दुर्घटना में बाल बाल बच गए बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए कवर्धा जिले से बाहर भेजा गया है पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के अनुसार इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 06 लोगों की मौत अस्पताल में हुई है! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, हादसे में मारे गए लोगों पर अपना दुख जाता था दुख जताया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की

SP अभिषेक पल्लव ने STEEL CITE ON LINE को बताया कि मृतकों में 17 महिलाएं और एक पुरुष हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे।

कवर्धा दुर्घटना मामले में…..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय, गृह मंत्री विजय शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने की संवेदना व्यक्त  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा रवाना हुए

राज्यपाल  हरिचंदन ने कवर्धा जिले में मजदूरों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन पलटने से मजदूरों की मृत्यु पर अत्यंत शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी से दिवंगतों की सद्गति एवं उनके परिजनों को इस कठिन परिस्थिति में धैर्य प्रदान करने एवं घायल हुए मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार 20 मई को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। 9 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी आदिवासी हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे गांव लौट रहे थे। इससे पहले रविवार रात भी कोतवाली क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हुई थीं। इसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, वहीं चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

कवर्धा जिले में वाहन पलटने से 18 लोगों के निधन पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जताया दुख, तत्काल घटना स्थल के लिए हुए रवाना

– कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है.


scroll to top