शिवनाथ में डूबे युवक की मिली लाश…… शनिवार को पिकनिक मनाने के दौरान नहाते समय डूबकर हो गया था लापता....... - Steel City Online News Portal

शिवनाथ में डूबे युवक की मिली लाश…… शनिवार को पिकनिक मनाने के दौरान नहाते समय डूबकर हो गया था लापता…….

IMG_20220907_173102-7.jpg


दुर्ग 18 सितंबर 2022। शिवनाथ नदी तट पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई है। शनिवार को डूबे युवक का शव रविवार दोपहर को लगभग 20 घंटे से भी अधिक देर की मशक्कत के बाद बरामद किया गया। युवक की पहचान सिकोला भाटा निवासी दाऊ ठाकुर के रूप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।


गौरतलब रहे कि सिकोला भाठा दुर्ग निवासी दाऊ ठाकुर पिता केवल ठाकुर (21) शनिवार शाम लगभग 4 बजे अपने दोस्तों के साथ बेलौदी गांव में शिवनाथ नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था। नदी किनारे एक जगह बैठकर सभी दोस्त पार्टी कर रहे थे। इस बीच दाऊ ठाकुर रपटा के पास नहाने पहुंचा और पैर फिसलने से गहराई में चला गया और देखते ही देखते वह लापता हो गया। नजारा देखने के बाद दोस्त चीख पुकार मचाने लगे।


घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक का पता नहीं लगा पाई। रात होने के बाद रेस्क्यू रोक दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। युवक के नदी में डूबने की सूचना के बाद परिजन भी नदी किनारे पहुंच चुके थे। परिजन आस में थे कि उनके बच्चे को कुछ नहीं हुआ होगा लेकिन जैसे ही शव बरामद किया गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।


scroll to top