प्रमोद साहू होंगे माँ कल्याणी शीतला मंदिर समिति के प्रवक्ता - Steel City Online News Portal

प्रमोद साहू होंगे माँ कल्याणी शीतला मंदिर समिति के प्रवक्ता

IMG_20240611_151512.jpg

भिलाई नगर 11 जून 2024:- रिसाली क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिर माँ कल्याणी शीतला मंदिर के प्रवक्ता प्रमोद साहू को बनाया गया है मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे और मुख्य संरक्षक पुन्नु यादव के अनुशंसा पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मिति से इसकी घोषिणा कि गई ।

इनके नियुक्ति पर समिति के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। प्रमोद साहू को उनके तथ्यात्मक जानकारी के कारण उन्हें इस पद पर रखा गया है। विदित हो की विगत 25 वर्षों से समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन तथा छत्तीसगढ़ संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम करा कर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने का काम करती आ रही है। साथ ही नवरात्री के समय धार्मिक आयोजनों में भी हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेता है। मंदिर में विदेशो से भी मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्वलित की जाती है।


scroll to top