भिलाई नगर 04 अगस्त 2024:- किशोर कुमार फैन्स क्लब द्वारा बी.एस.पी. क्रीडा एवं सांस्कृतिक विभाग एवं एच.डी. फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित “एक शाम किशोर कुमार के नाम” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 5 अगस्त को संध्या 6:30 बजे से नेहरू संस्कृतिक भवन सेक्टर 1 भिलाई में आयोजित किया गया है आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह सेंगर एवं सचिव उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन का यह लगातार 18 वर्ष है इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त विभुतियों एवं उभरती प्रतिभाओं का सम्मान को मंच प्रदान एवं प्रस्तुतिकरण
कार्यक्रम में प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि रामगोपाल गर्ग IG, DURG,श्री पवन कुमार जी ED, HRD, BSP द्वितीय सत्रस्वरांजलि समारोह जितेन्द्र शुक्ला S.P Durg, ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर अध्यक्षता राजीव पांडेय अनुप कुमार दत्ता , संदीप माथुर ,विशिष्ट अतिथि आरिफ खान , श्रीमती मोनिका वर्मा आयुक्त रिसाली निगम, नरेंद्र बंछोर चेयरमेन, सेफी, एच के साहू , राजेश डोंगरे मंडल सचिव, रायपुर रेलवे,राधे गोविन्द वाजपेयी , चिरंजीव जैन, संजय ओझा, केवल नैय्यर, सोनू राम सिंह उपस्थित रहेंगे,






आयोजन समिति का अध्यक्ष दुर्गा सिंह सेगंर ने बताया कि”किशोर कुमार फैन्स क्लब (सन 2008 से) एवं एच. डी. फाउंडेशन के तत्वाधान में छत्तीसगढ एवं मध्यभारत की प्रतिभा संपन्न युवक एवं युवतियों को संगीत एवं गायन का मौका देती है। उभरते संगीत विभूतियों को मंच प्रदान कर कला जगत के मूर्धन्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का सम्मान समारोह साथी संगीत में प्रस्तुति छत्तीसगढ़और मुंबई के संगीतकारों द्वारा संगीत में प्रस्तुति किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले, लता मंगेशकर, मन्ना डे आदि कई कलाकारों के गानों की प्रस्तुति होगी और यह कार्यक्रम अपने 18 वर्ष में प्रवेश कर चुका है।





सभी कला प्रेमी सांस्कृतिक विविधताओं का समग्र गायन और मन्नयन 5 अगस्त 2024 को नेहरू सांस्कृतिक भवन, सेक्टर-1, भिलाई में संध्या 6:30 बजे से देर रात तक रखा गया है। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष दुर्गा सिंह सेंगर एवं सचिव उमेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है।









